US-ईरान के बीच सीजफायर जैसा कुछ भी नहीं हो रहा है उलटे दिन ब दिन तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है. हाल ही में दोनों देशों के बीच हुए समझौते के बावजूद ईरानी संसद के अध्यक्ष गालिबाफ ने कहा कि ईरान को अमेरिका पर बिल्कुल भरोसा नहीं है. ईरान के मुख्य वार्ताकार मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने कहा है कि अमेरिका का बातचीत के दौरान हमले करने का पुराना इतिहास रहा है.

ईरानी संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने कहा कि अगर अमेरिका हालिया समझौते से पीछे हटता है तो ईरान अपनी रक्षा के लिए तैयार है.

ईरानी संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने कहा है कि अगर अमेरिका ने समझौते से पीछे हटने या धोखा देने की कोशिश की तो ईरान पूरी ताकत के साथ जवाब देने के लिए तैयार है. ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर गालिबाफ ने शुक्रवार को बड़ा बयान दिया है.

इसके साथ ही ईरानी मंत्रालय ने ट्रंप के उस दावे को सिरे से खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि तेहरान ने अमेरिका से बातचीत जारी रखने के लिए रिक्वेस्ट की थी.

मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने आगे कहा है कि मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग को नकारते हैं तो ईरान कड़ा जवाब देगा. हालांकि उनको अमेरिका के किसी वादे पर कोई भरोसा नहीं है और वह किसी भी संभावित हमले का जवाब देने के लिए अपनी तैयारी में जुटे है.

गालिबाफ ने इंडोनेशिया की पीपुल्स कंसल्टेटिव असेंबली के स्पीकर अहमद मुजानी से मुलाकात के बाद अपने आधिकारिक टेलीग्राम पोस्ट में कहा कि ईरान को अमेरिका पर “जरा भी भरोसा नहीं” है. गालिबाफ ने अपने बयान में कहा, “वार्ता के दौरान मैंने अमेरिका के उपराष्ट्रपति से साफ कहा था कि हमें आप पर बिल्कुल भरोसा नहीं है. मेरी राय में केवल वही देश अमेरिका से बातचीत कर सकता है, जो युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार हो.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m