Mohammad Shami Announces Retirement : रेड बॉल के फॉर्मेट यानी अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट से भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने संन्यास का एलान कर दिया है. 13 साल के लंबे टेस्ट करियर से विराम देने के फैसले की खबर उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए दी. इसमें शमी ने 6 नवंबर को ही संन्यास लेने की अहम वजह का खुलासा किया.
मोहम्मद शमी क्रिकेट की दुनिया में लाला उपनाम से चर्चित है. ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनका 6 नवंबर को वीडियो सामने आया, जो फैंस के लिए काफी भावुक कर देने वाला था. वीडियो में शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान किया. साथ ही उन्होंने लंबा पोस्ट भी लिखा और यह भी बताया कि डोमेस्टिक और आईपीएल जैसे मंच पर वह अपना खेल जारी रखेंगे.
Mohammad Shami Announces Retirement : शमी ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा भावुक पोस्ट
शमी ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, ” सफेद जर्सी से विदा ले रहा हूं, लेकिन उससे जुड़ी यादों से कभी नहीं. जब पहली बार भारत की टेस्ट जर्सी पहनी थी, तब सिर्फ एक सपना था – अपने देश के लिए कुछ कर दिखाने का. उसके बाद हर विकेट, हर संघर्ष, हर चोट और हर वापसी ने मुझे कुछ ना कुछ सिखाया.
आगे लिखा कि “टेस्ट क्रिकेट मेरे लिए सिर्फ एक प्रारूप नहीं, मेरी जिंदगी का एक बेहद खास हिस्सा रहा है. आज भारी दिल और खूबसूरत यादों के साथ मैं टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने का फैसला कर रहा हूं. इस सफर में मेरा साथ देने वाले हर टीम के साथी, कोच, परिवार और उन करोड़ों भारतीयों का दिल से शुक्रिया, जिनके अच्छे और मुश्किल दोनो वक्त में मुझ पर भरोसा बनाया रखा.”
शमी ने लिखा कि “बीसीसीआई और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (सीएबी) का भी दिल से शुक्रिया, जिन्होंने मेरे टैलेंट पर भरोसा किया, मुझे आगे बढ़ने के मौके दिए और मेरे क्रिकेट के सफर में एक अहम भूमिका निभाई. आपका साथ और विश्वास मेरे लिए हमेशा खास रहेगा. मैदान पर मेरी आखिरी टेस्ट बॉल भले ही फेंकी जा चुकी हो, लेकिन भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा मेरे दिल में जिंदा रहेगा. शुक्रिया, टेस्ट क्रिकेट.”
Mohammad Shami Announces Retirement : 6 नवंबर, 2013 को किया था टेस्ट डेब्यू
मोहम्मद शमी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2013 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था. अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से उन्होंने टीम में जगह पक्की कर ली. विदेशी परिस्थितियों में भी प्रभावी गेंदबाजी करने की उनकी क्षमता ने उन्हें टीम का भरोसेमंद खिलाड़ी बनाया. भारत, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज में खेले गए 35 टेस्ट मुकाबलों में उन्होंने 131 विकेट चटकाए. इस दौरान उनका गेंदबाजी औसत 25 से भी कम रहा.
2023 WTC फाइनल में खेला था आखिरी टेस्ट
शमी ने अपना आखिरी टेस्ट मैच जून 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में खेला था. करियर के दौरान कई बार चोटों के कारण उन्हें मैदान से दूर रहना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद भारतीय टीम की कामयाबी में गेंद के साथ उनका योगदान बेहद महत्वपूर्ण रहा.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

