अयोध्या. श्रीराम मंदिर चढ़ावा मामले में गबन की गई धनराशि बरामद कर ली गई है. आरोपियों से बरामदगी की सूची सामने आई है. 7 आरोपियों से लाखों रुपये और डॉलर बरामद किए गए हैं. टीम ने कुल 80 लाख 92 हजार रुपये और 1 हजार 121 डॉलर रिकवर किया है.

जानकारी के मुताबिक मनीष यादव के पास से 2 लाख रुपये बरामद किए गए हैं. करुणेश के पास से 18 लाख 7000 रुपये, लवकुश के पास से 14 लाख 25 हजार रुपये, अनुकल्प के पास से 16 लाख 82 हजार रुपये, रमाशंकर के पास से 7 लाख 32 हजार रुपये बरामद किए गए हैं. वहीं अविनाश शुक्ला के पास से रुपये और डॉलर बरामद किया गया है. अविनाश से कुल 20 लाख 39 हजार और 1 हजार 121 डॉलर बरामद किया गया है. वहीं टिन्नू यादव के पास से 1 लाख की बरामदगी हुई है. आरोपियों से सोने-चांदी के जेवरात भी बरामद किया गया है.

इसे भी पढ़ें : राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले के आरोपी लवकुश मिश्रा के घर पर चलेगा बुलडोजर! पत्नी को थमाया गया नोटिस

बता दें कार्रवाई की इस कड़ी में आरोपी लवकुश मिश्रा के घर पर बुलडोजर चलाने की भी तैयारी है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एडीए ने लवकुश की पत्नी को इस संबंध में नोटिस थमा दिया है. सोहावल के बनवीरपुर में लवकुश मिश्रा का मकान बन रहा है. लवकुश ने अपनी पत्नी सुप्रिया मिश्रा के नाम पर ये जमीन लेकर रखी थी.