UP Monsoon Arrival Date. भीषण गर्मी और तपिश के बीच मौसम विभाग से राहत भरी खबर सामने आई है. विभाग के अनुसार इस बार केरल में समय से 4 दिन पहले मानसून आने की संभावना है. केरल में मानसून के आगमन की सामान्य तिथि 1 एक जून है. लेकिन इस बार 25 या 26 मई तक केरल में मानसून एंट्री कर सकता है. केरल में मानसून के एंट्री करने के बाद ही यूपी में मानसून पहुंचने की तिथि का अंदाजा लगाया जाता है. फिलहाल राज्य में मानसून एंट्री की सामान्य तिथि 18 जून है. लेकिन केरल में मानसून ने जल्दी प्रवेश के चलते उत्तर प्रदेश में भी मानसून जल्दी आ सकता है.
बता दें कि उत्तर प्रदेश में इन दिनों आंधी-तूफान के चलते मौसम का रुख बदला हुआ है. मौसम वैज्ञानिकों ने शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश, वज्रपात और मेघगर्जन को लेकर चेतावनी जारी की है. तेज हवाओं की वजह से पेड़ गिरने, बिजली लाइनों को नुकसान पहुंचने और कच्चे मकानों या टीन शेड पर असर पड़ सकता है. जिसके लिए विभाग ने अलर्ट जारी किया है.
इसे भी पढ़ें : UP Weather Today: यूपी में बदला मौसम का मिजाज, आगरा से कानपुर तक आंधी-बारिश का अलर्ट
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक शनिवार को आजमगढ़, मथुरा, सोनभद्र, आगरा, मऊ, कानपुर, बलिया, कुशीनगर, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर जौनपुर, मिर्जापुर, बलरामपुर और चंदौली जिले के आस-पास के इलाके में गरज चमक के साथ बारिश (UP Weather Today) हो सकती है. बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बनते सिस्टम के कारण वायुमंडल के ऊपरी भाग में बढ़ी गतिविधियों से बारिश और आंधी जैसी स्थिति बन रही है. मौसम विभाग ने खासतौर पर ग्रामीण और खुले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

