UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम वैज्ञानिकों ने आज प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश, वज्रपात और मेघगर्जन को लेकर चेतावनी जारी की है। तेज हवाओं की वजह से पेड़ गिरने, बिजली लाइनों को नुकसान पहुंचने और कच्चे मकानों या टीन शेड पर असर पड़ सकता है। जिसके लिए विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

गरज चमक के साथ हो सकती है बारिश

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आज आजमगढ़, मथुरा, सोनभद्र, आगरा, मऊ, कानपुर, बलिया, कुशीनगर, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर जौनपुर, मिर्जापुर, बलरामपुर और चंदौली जिले के आस-पास के इलाके में गरज चमक के साथ बारिश (UP Weather Today) हो सकती है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बनते सिस्टम के कारण वायुमंडल के ऊपरी भाग में बढ़ी गतिविधियों से बारिश और आंधी जैसी स्थिति बन रही है। मौसम विभाग ने खासतौर पर ग्रामीण और खुले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

READ MORE: Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 16 May: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन

रविवार:- पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। आंधी-बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। तेज धूप निकलने से पारे में 3 डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।
सोमवार:- पूर्वी और पश्चिमी यूपी में तेज धूप निकलेगी। दोपहर में लू चल सकती है। हवा 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।
मंगलवार:- कहीं-कहीं हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। दोपहर में लू चल सकती है।

READ MORE: गुरू जी की ‘गंदी बात’! फोन पर LU के प्रोफेसर ने छात्रा से की अभद्रता, मिलने के लिए पेपर भी लीक करने को थे तैयार, ऑडियो वायरल

मौसम विभाग ने बताया कि केरल में मानसून के आगमन के बाद इसके तेजी से मैदानी भाग की तरफ बढ़ने की संभावना है। आने वाले 16 से 20 दिनों में इस बार मानसून यूपी तक पहुंच सकती है। जिसके कारण जून महीने के दूसरे सप्ताह से ही प्रदेश में झमाझम बारिश का सिलसिला शुरु हो सकता है। मौसम विभाग ने 18 जून तक प्रदेश में पूरी तरह से मानसून के प्रभावी होने की बात कही है।