लखनऊ. लखनऊ विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान के प्रोफेसर डॉ. परमजीत सिंह और छात्रा के बीच हुई बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल ऑडियो में प्रोफेसर छात्रा से अभद्रता करता सुनाई दे रहा है. साथ ही उसके लिए पेपर लीक करने की बात भी कहता सुना जा रहा है. जिसके लिए वह उसे बार-बार मिलने के लिए बुला रहा था. प्रोफेसर पर छात्रा को केबिन में बुलाने का आरोप लगाया है. मामला सामने आने के बाद छात्रों ने विश्वविद्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया. जिसके बाद परीक्षा नियंत्रक ने हसनगंज थाने में तहरीर दी.
इसे भी पढ़ें- BJP सत्ता का दुरुपयोग करेगी, लेकिन…अखिलेश यादव का सरकार पर करारा हमला, जानिए अपने कार्यकर्ताओं को क्यों दी सावधान रहने की नसीहत
प्रोफेसर ने फोन कर कहा, बच्चा मम्मा ठीक है न.. कोई भी हेल्प चाहिए पीजीआई में तो सब डॉक्टर जानने वाले हैं डार्लिंग. मैं आ जाऊंगा. कोई भी फाइनेंशियल सपोर्ट चाहिए तुम्हारे लिए, सब कुछ ओपन है.. जिस पर छात्रा ने कहा नहीं सर, ऐसी कोई दिक्कत नहीं है. हो जाएगा काम.
इसे भी पढ़ें- योगी जी…भ्रष्ट है आपका सिस्टम! बच्चों और महिलाओं के हक का पोषण आहार निगल जा रहे अधिकारी-कर्मचारी, सरकारी योजना है या ‘लूट’ की योजना?
बात यही खत्म नहीं हुई प्रोफेसर ने आगे कहा, किस दिन एग्जाम होगा. किस दिन मिलने आओगी. मैंने दो पेपर आउट कर लिए हैं आपके लिए. जिस पर छात्रा ने कहा, सर, ऐसी कोई दिक्कत नहीं है. मैंने पूरी पढ़ाई कर ली है. जिसके बाद प्रोफेसर ने फिर कहा, कोई नहीं 7 दिन में मिलने आ जाओ. इस बातचीत के वायरल होने के बाद अब लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से प्रोफेसर के खिलाफ एफआईआर करने के लिए तहरीर दी गई है.
वायरल ऑडियो-

