लखनऊ. अखिलेश यादव ने भाजपा पर करारा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि आज देश संकट में है. भाजपा सरकार ने अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया है. जो हालात हैं, उसमें महंगाई में लगातार वृद्धि होगी. भाजपा सरकार की नीतियां फेल है. दाम बांधो नीति से ही महंगाई पर लगाम लगेगी. अनाप-सनाप लूट पर रोक लगेगी. आमदनी और खर्च के अनुपात में संतुलन होना चाहिए. 2027 में विधानसभा चुनाव लोकतंत्र की अग्निपरीक्षा है. समय कम है. लोकतंत्र बचाने में यूपी की बड़ी जिम्मेदारी है.

इसे भी पढ़ें- योगी जी…भ्रष्ट है आपका सिस्टम! बच्चों और महिलाओं के हक का पोषण आहार निगल जा रहे अधिकारी-कर्मचारी, सरकारी योजना है या ‘लूट’ की योजना?

आगे अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सत्ता का दुरुपयोग करेगी, लेकिन इस बार जनता की ताकत के सामने भाजपा टिक नहीं पाएगी. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने नौ वर्ष में प्रदेश में विकास का कोई उल्लेखनीय कार्य नहीं किया है. इस सरकार में भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा हो गई. हर विभाग और हर कार्य में भ्रष्टाचार है. यह सरकार बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा राजनीतिक दल नहीं गैंग है. जनता भाजपा के चाल-चरित्र और चेहरा को समझ चुकी है. भाजपा खोखली है। उसके पास जनता के हित के लिए कोई विजन नहीं है.

इसे भी पढ़ें- UP में कागजों में कानून, असल में ‘गुंडाराज’! आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने दौड़ा-दौड़ाकर युवक को मारा चाकू, ये ‘रामराज’ है ‘रावणराज’?

आगे अखिलेश यादव ने कहा, देश में वर्तमान संकट का कारण भाजपा है. वही सभी समस्याओं की जड़ है. भाजपा झूठ बोलने वाली पार्टी है. जनता को भ्रमित करती है. महिला आरक्षण विधेयक 2023 में संसद में पास होकर कानून बन चुका है. महिला आरक्षण कानून तत्काल 2027 में लागू होना चाहिए. भाजपा महिलाओं को गुमराह करना बंद करें. भाजपा के खिलाफ पीडीए एकजुट है. पीडीए भाजपा का विकल्प है. 2027 के चुनाव में भाजपा का सफाया होना तय है. कार्यकर्ताओं से कहा कि उनके व्यवहार से किसी को कष्ट न हो. कार्यकर्ताओं और नेताओं की भाषा और व्यवहार किसी के खिलाफ न हो. भाजपा से सावधान रहें. भाजपा समाजवादी पार्टी को बदनाम करने की साजिश करती है.