पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। 25 तारीख तक बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। हालांकि, आज (शुक्रवार) को 7 जिलों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, बठिंडा, मानसा, बरनाला और संगरूर शामिल हैं। वहीं, पिछले दो दिनों में सभी जिलों में तापमान में गिरावट आई है।
तापमान में 1 से 6 डिग्री तक का बदलाव हुआ है। इसके साथ ही राज्य के औसत तापमान में 1.8 डिग्री की कमी आई है, जो राज्य के सामान्य तापमान से 2.8 डिग्री कम है। अबोहर में सबसे अधिक तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया है।
आने वाले पांच दिनों में पंजाब में ऐसा ही मौसम बना रहेगा। इस मानसून सीजन में 1 जून से 19 सितंबर तक राज्य के तीन जिलों – तरनतारन, फरीदकोट और पठानकोट में सामान्य से अधिक बारिश हुई है। जबकि अन्य जगहों पर कम बारिश हुई है। बारिश में यह अंतर 15 प्रतिशत से 60 प्रतिशत तक रहा है। राज्य में पहली सितंबर से अब तक 36 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

इस समय औसत वर्षा 54.9 मिलीमीटर है, जबकि 35 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। चंडीगढ़ का भी यही हाल है। 1 जून से अब तक 711.7 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 13.3 मिलीमीटर कम है। चंडीगढ़ – गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाए रहेंगे। तापमान 25.0 से 31.0 डिग्री के बीच रहेगा।
- करोड़ों की जमीन घोटाले का आरोपी निलंबित पटवारी फरार: शौच के बहाने खिड़की से कूदकर भागा, SP ने दो पुलिसकर्मियों को किया निलंबित
- मुंगेली में शुरू हुआ ई-मालखाना मैनेजमेंट सिस्टम, IG रामगोपाल गर्ग ने किया शुभारंभ, अब बारकोड से होगी केस प्रॉपर्टी की पहचान
- जब अचानक सरकारी बस में चढ़ गए मंत्री ओमप्रकाश राजभर! फिर जो हुआ देखकर यात्री भी रह गए हैरान
- प्रेमी के लिए प्रेमिका बनी कातिल: पुराने आशिक के साथ मिलकर की पत्नी की हत्या, फिर खंडहर में छिपाई लाश
- CG News: दो पक्षों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद जमकर पथराव, कई लोग घायल, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात


