बलवंत भट्ट, मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां आइस्क्रीम खाने के बाद 10 से ज्यादा बच्चे बीमार पड़ गए। बताया जा रहा है कि मटका कुल्फी खाने से बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद सभी को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल सभी का इलाज जारी है। यह पूरा मामला गरोठ थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, गरोठ थाना क्षेत्र के कोटड़ा बुजुर्ग गांव में मटका कुल्फी बेचने वाला पहुंचा था। बच्चों ने आइस्क्रीम खरीदकर खाई। इसके कुछ ही देर बात अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। घटना के बाद हड़कंप मच गया। उल्टी दस्त और घबराहट के चलते सभी को भावनीमंडी अस्पताल ले जाया गया है, जहां बच्चों को भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें: MP Crime: जबलपुर में महिला से ठगी, भोपाल में रिटायर्ड अधिकारी के घर तोड़फोड़, ग्वालियर में गांजा तस्कर गिरफ्तार, पढ़ें क्राइम की अन्य खबरें

बताया जा रहा है कि 10 से ज्यादा बच्चों की तबीयत बिगड़ी थी। जिसमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी बीमार बच्चों की उम्र 10 से 15 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल सभी का अस्पताल में इलाज जारी है। प्रथम दृष्टया फूड प्वाइजनिंग की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी मामला स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m