योगेश पाराशर, मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। मंदिर की छत टूटने से प्रसाद लेने गई 3 बच्चियों की मौत हो गई। वहीं दंपति और 3 बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दरअसल, कैलारस के एहरौली गांव में स्थित चामड़ माता मंदिर में श्रद्धालु गए थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। मलबे में दबने से 3 बच्चियों की घटनास्थल पर ही मौत ही गई। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक बच्ची गंभीर है जिसे इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया गया है।
हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन के आलाधिकारी और कैलारस थाना पुलिस पहुंची मौके पर पहुंची। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


