Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (2 सितंबर 2026) की खबरों में अमेरिका में बच्चों का पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया हुई सख्त, TMC के 20 बागी सांसदों ने लोकसभा सचिवालय से मांगा तीन हफ्ते का समय, जन्माष्टमी के बाद मोदी कैबिनेट का ‘जीर्णोद्धार’, 5000 US सोल्जर के साथ जहाज अब्राहम लिंकन पहुंचा थाईलैंड प्रमुख रहा।

अमेरिका में बच्चों का पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया हुई सख्त

अमेरिका में अपने बच्चों के लिए अमेरिकी पासपोर्ट बनवाने वाले माता-पिता के लिए प्रक्रिया आने वाले समय में अधिक सख्त हो सकती है. इसके तहत माता-पिता को अपने बच्चे का पासपोर्ट बनवाते समय अपनी नागरिकता या अमेरिका में रहने का कानूनी सबूत देना पड़ सकता है. अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने इसको लेकर एक प्रस्ताव तैयार किया है. इसके तहत माता-पिता को अपनी नागरिकता या कानूनी स्थिति का प्रमाण देना अनिवार्य होगा.

पढ़े पूरी खबर…..

TMC के 20 बागी सांसदों ने लोकसभा सचिवालय से मांगा तीन हफ्ते का समय

लोकसभा सचिवालय से दलबदल कानून के तहत नोटिस मिलने के बाद TMC के 20 बागी सांसदों ने स्पीकर से जवाब देने के लिए तीन हफ्ते का अतिरिक्त समय मांगा है. लोकसभा सचिवालय ने 25 अगस्त को उन्हें नोटिस जारी कर 7 दिनों के भीतर जवाब मांगा था. सांसदों का कहना है कि अभिषेक बनर्जी ने 22 पन्नों के आवेदन में गंभीर आरोप लगाए हैं, जिनका विस्तार से जवाब देने के लिए उन्हें समय चाहिए.

पढ़े पूरी खबर…..

जन्माष्टमी के बाद मोदी कैबिनेट का ‘जीर्णोद्धार’

Modi Cabinet Reshuffle: बीजेपी संगठन की नई टीम के गठन के बाद अब मोदी सरकार के ओवरहॉलिंग (जीर्णोद्धार) की रूपरेखा तैयार होने लगी है। जेन-जी आंदोलन के बाद मोदी सरकार (Modi government) के कैबिनेट विस्तार और फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। मोदी कैबिनेट विस्तार सितंबर में कृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami) के बाद या अक्टूबर में कभी भी हो सकता है। पार्टी में हुए बड़े बदलाव की तर्ज पर मोदी कैबिनेट में भी बड़े पैमाने पर फेरबदल हो सकता है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को कैबिनेट में प्रमोशन मिल सकता है। जबकि E-20 पेट्रोल और एथेनॉल पर घिरे नितिन गडकरी की कैबिनेट से छुट्टी तय माना जा रहा है। वहीं मोदी कैबिनेट में 17 नए चेहरों को मौका मिल सकता है। टॉप फाइव मिनिस्ट्री के अंदर भी बदलाव दिखने को मिल सकता है।

पढ़े पूरी खबर…..

5000 US सोल्जर के साथ जहाज अब्राहम लिंकन पहुंचा थाईलैंड

मिडिल ईस्ट में तैनाती के बाद अमेरिकी नौसेना का जंगी जहाज- यूएसएस अब्राहम लिंकन थाईलैंड के मशहूर शहर पटाया में पहुंच गया है. इस एयरक्राफ्ट पर पिछले 9 महीनों से 5 हजार सैनिक तैनात हैं. एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सैनिकों के देह व्यापार से जुड़े कुछ खास इलाकों में जाने पर रोक लगाई गई है. इनके आगमन से पहले पटाया पुलिस ने वेश्यावृत्ति पर कड़ी कार्रवाई की.

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-