Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (3 जून 2026) की खबरों में दिल्ली के होटल में आग, 21 लोगों की मौत; ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी टूटी; डीके शिवकुमार कर्नाटक के CM बने; US-Iran युद्ध फिर भड़का; कॉकरोच जनता पार्टी को सोनम वांगचुक का मिला साथ प्रमुख रहा।

1. दिल्ली के होटल में आग, 21 लोगों की मौत

दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार को हुए भीषण अग्निकांड ने राजधानी को झकझोर दियाइस हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 30 से ज्यादा लोग झुलस गए। मृतकों में सबसे ज्यादा विदेशी नागरिक शामिल हैं। 21 में से 18 विदेशी नागरिकों की मौत हुई है। जानकारी के मुताबिक, जिस इमारत में आग लगी उसमें रेस्टोरेंट के साथ-साथ ठहरने की सुविधा भी उपलब्ध थी। वहां ठहरे अधिकांश लोग ऐसे थे जिनके परिजनों का इलाज पास स्थित Max Super Speciality Hospital में चल रहा था। इसी वजह से वे अस्थायी रूप से वहां रह रहे थे।

पढ़े पूरी खबर……

2. ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी टूटी

ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी टूट गई है। 58 बागी विधायकों ने अलग गुट बनाया है। 58 बागी MLA ने पार्टी से निकाले गए विधायक रितब्रता बनर्जी (Ritabrata Banerjee) को विधायक दल का नेता घोषित किया। बागी विधायकों के दल ने विधानसभा अध्यक्ष रथींद्र बोस से मिलकर अपना समर्थन पत्र भी सौंपा। ये सभी बागी विधायक स्पीकर को समर्थन पत्र सौंपकर असली TMC पार्टी का दावा किया। इसी के साथ ही तृणमूल कांग्रेस यानी टीएमसी दो गुटो में बंट गया है।

पढ़े पूरी खबर……

3. डीके शिवकुमार कर्नाटक के CM बने

कर्नाटक को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) कर्नाटक के सीएम बन गए हैं। बेंगलुरु के लोक भवन में राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की की शपथ दिलाई। वहीं जी परमेश्वर (G. Parameshwara) ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। जबकि पूर्व सीएम सिद्धारमैया (Siddaramaiah) के बेटे समेत 12 विधायकों को कैबिनेट मंत्री बनाया गया। सभी ने डीके शिकुमार के साथ ही शपथ ली।

पढ़े पूरी खबर……

4. US-Iran युद्ध फिर भड़का

अमेरिका और ईरान शांति समझौता के बीच एक बार फिर दोनों देशों के बीच युद्ध भड़क गया है। ईरान ने बुधवार को खाड़ी के तीन देशों पर एक साथ हमला किया। ईरान ने कुवैत, इराक और बहरीन (Kuwait, Iraq and Bahrain) में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। हालांकि एयर डिफेंस सिस्टम ने इन हमलों को नाकाम कर दिया। ईरान के हमले का अमनेरिका ने भी जवाब दिया है। अमेरिका ने जवाबी कार्रवाई करते हुए ईरान के केशम आईलैंड और अन्य सैन्य ठिकानों पर अटैक किए। 

पढ़े पूरी खबर……

5. कॉकरोच जनता पार्टी को सोनम वांगचुक का मिला साथ

कॉकरोच जनता पार्टी में शामिल होने के लिए कई ऐसे राजनेता है जो अपनी इच्छा बता चुके चुके है, पर अभी तक से यही लग रहा है कि सिर्फ इस पार्टी का मकसद केवल सोशल मीडिया पर ट्रेंड में आकर सिर्फ अटेन्शन पाना था. लेकिन अब लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के लिए अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करनेवाले भारतीय ऐक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने इसमे शामिल होने की इच्छा जताई है. सोनम वांगचुक ने ऐलान किया है कि अगर शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान 5 जून तक इस्तीफा नहीं देते है तो कॉकरोच जनता पार्टी के साथ खड़े होंगे.

पढ़े पूरी खबर……

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः- 

अमेरिका पर भड़का भारतः रूस से तेल खरीदने को लेकर एक बार फिर भारत और अमेरिका के रिश्ते में मतभेद उभरते दिखाई दे रहे हैं। रूसी तेल खरीद पर अमेरिका द्वारा बार-बार दिशा निर्देश देने से भारत नाराज हो गया है। अमेरिका को दो टूक जवाब देते हुए भारत ने कहा कि तुम कौन होते हो हमें आदेश देने वाले। इंडिया खुद तय करेगा कि उससे कहां से और कितनी मात्रा में तेल खरीदना है। (पूरी खबर पढ़े)

टैरिफ पर भारत को तगड़ा झटका देंगे ट्रंपः मेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप टैरिफ पर भारत को तगड़ा झटका दे सकते हैं। जी हां.. डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर दुनिया पर टैरिफ बम फोड़ने की तैयारी में हैं। अमेरिका भारी-भरकम नया टैरिफ भारत (US New Tariff On India) पर लगा सकता है। अमेरिका कम से कम 10 फीसदी का टैरिफ लगाने की तैयारी कर रहा है। वहीं 12.5% टैरिफ रेट भी पहुंच सकता है। उनका ये प्रपोजल जबरन श्रम प्रथाओं की जांच के बाद आया है। भारत-अमेरिका ट्रेड डील (India-US trade deal) की बातचीत के बीच ये प्रस्ताव लाया गया है। इसका असर दोनों देशों के व्यापार समझौता पर पड़ सकता है। (पूरी खबर पढ़े)

हुमायूं कबीर-सौरव गांगुली सुरक्षा में हाईकोर्ट ने कटौती कीः बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले आम जनता उन्नयन पार्टी के MLA और चेयरमैन हुमायूं कबीर को हाई कोर्ट के आदेश पर Y-प्लस सिक्योरिटी दी गई थी. इसके लिए उन्होंने हाई कोर्ट में भी याचिका दायर की थी. हुमायूं कबीर को जान से मारने की धमकी के कारण कलकत्ता हाई कोर्ट ने सेंट्रल सिक्योरिटी का आदेश दिया था. अब उसी हाई कोर्ट के आदेश पर आज बुधवार को केंद्र सरकार की तरफ से मिली Y प्लस सिक्योरिटी वापस ले ली गई है. पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली की भी सुरक्षा Z से Y कैटेगरी की कर दी गई है. (पूरी खबर पढ़े)

TMC सुप्रिमों को एक दिन में 3 बड़े झटके लगेः TMC सुप्रिमों और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की बात करें तो जैसे किसी की नजर लग गयी है. एक के बाद एक सभी उनसे दूर होते जा रहे है या फिर किनारा करते जा रहे है. आज का दिन तो मानों उनके जीवन का एकदम काला दिन साबित हो रहा है. आज पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एकसाथ तीन बड़े बड़े झटके लगे हैं. पहला झटका ऋतब्रत बनर्जी ने दिया. दूसरे झटके की बात करें तो उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी को ED ने शिक्षक भर्ती घोटाले में 15 जून को पूछताछ के लिए बुलाया है. ताजा ताजा तीसरा झटका भी दिन समाप्त होते होते सुनने को मिल गया कि TMC विधायक फिरहाद हकीम ने कोलकाता के मेयर पद से इस्तीफा दे दिया है. (पूरी खबर पढ़े)

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m