Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (3 अक्टूबर 2026) की खबरों में जम्मू-कश्मीर पर UN में भारत ने पाकिस्तान को धो डाला; Asian Games 2026: 21 गोल्ड समेत भारत की झोली में आए 85 पदक; राहुल गांधी ने लॉन्च किया ‘सत्याग्रह’ डिजिटल प्लेटफॉर्म; इलॉन मस्क का भारतीय मूल की गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप प्रमुख रहा।

1. जम्मू-कश्मीर पर UN में भारत ने पाकिस्तान को धो डाला

जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान की टिप्पणियों को भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की तीसरी समिति में सिरे से खारिज कर दिया। भारत ने अपने Right to Reply का इस्तेमाल करते हुए पाकिस्तान पर सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देने और अपने आंतरिक संकट से ध्यान भटकाने के लिए भारत के खिलाफ आरोप लगाने का आरोप लगाया।

पढ़े पूरी खबर…….

2. Asian Games 2026: 21 गोल्ड समेत भारत की झोली में आए 85 पदक

Asian Games 2026 India Medals Tally: आइची-नागोया में आयोजित 20वें एशियन गेम्स में भारत का अभियान 85 पदकों के साथ समाप्त हुआ। भारतीय दल ने 14 दिनों के खेल सफर में 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज, यानी कुल 85 पदक जीते। इस प्रदर्शन के साथ भारत ने मेडल टैली में चौथा स्थान हासिल किया।

पढ़े पूरी खबर…….

3. राहुल गांधी ने लॉन्च किया ‘सत्याग्रह’ डिजिटल प्लेटफॉर्म

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को ‘सत्याग्रह’ नाम से एक डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया। इस पहल का उद्देश्य देशभर में विभिन्न मुद्दों को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शनों और आंदोलनों की जानकारी को एक मंच पर लाना है। प्लेटफॉर्म के जरिए प्रदर्शनकारी अपने आंदोलन की जानकारी साझा कर सकेंगे और देश के दूसरे हिस्सों में समान मुद्दों पर चल रहे आंदोलनों से जुड़ सकेंगे।

पढ़े पूरी खबर…….

4. इलॉन मस्क का भारतीय मूल की गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप

Elon Musk-Shivon Zilis Breakup: Elon Musk और न्यूरालिंक की एग्जीक्यूटिव शिवॉन जिलिस के रिश्ते के खत्म होने की खबर सामने आई है। जिलिस ने 2 अक्टूबर 2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि मस्क ने अचानक रिश्ता खत्म कर दिया। उनके मुताबिक, ब्रेकअप से पहले उन्हें इसकी कोई चेतावनी नहीं मिली थी।

पढ़े पूरी खबर…….

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः

US के ओहायो के स्वामीनारायण हिंदू मंदिर पर हमला: अमेरिका के ओहायो में एक हिंदू मंदिर पर हमले की घटना सामने आई है. ओहायो के रिकमंड हाइट्स स्थित श्री स्वामीनारायण वड़ताल धाम हिंदू मंदिर पर अज्ञात व्यक्तियों ने ईंटें फेंककर नुकसान पहुंचाया. हमले में मंदिर को काफी नुकसान हुआ. हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन के मुताबिक, दोपहर 1:30 बजे रिचमंड हाइट्स स्थित श्री स्वामीनारायण वडताल धाम हिंदू मंदिर को निशाना बनाया गया. (पूरी खबर पढ़े)

बीजेपी नेताश्रीलेखा ने तिरुवनंतपुरम कॉर्पोरेशन की पार्षद पद से दिया इस्तीफाः बीजेपी के लिए एक बड़ा झटका यह है कि वरिष्ठ नेता आर. श्रीलेखा ने पार्टी नेतृत्व के साथ लंबे समय से चल रहे मतभेदों के कारण पार्टी पार्षद पद छोड़ दिया है। सिटी कॉर्पोरेशन में मेयर का पद न मिलने के बाद से ही नेतृत्व के साथ उनके संबंध अच्छे नहीं थे। श्रीलेखा के इस्तीफे के साथ 101 सदस्यों वाली तिरुवनंतपुरम कॉर्पोरेशन काउंसिल में बीजेपी की संख्या 49 हो गई है। (पूरी कबर पढ़े)

बांग्लादेश चिकननेक के पास तुर्की-चीन की मदद से बनाएगा ड्रोनः भारत-बांग्लादेश के रिश्ते एक बार फिर वर्तमान समय में नाजुक दौर से गुजर रहा है. वहीं बांग्लादेश अपनी सैन्य क्षमता बढ़ाने की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ाते हुए तुर्किए के साथ मिलकर बोगुरा में ड्रोन बनाने की फैक्ट्री लगाने की योजना की तैयारी कर रहा है. तुर्की भारत के आम प्रभाव वाले दायरे से बाहर है और भारत-तुर्की के रिश्ते पहले से ही तनावपूर्ण हैं. बोगुरा सिलिगुड़ी कॉरिडोर से करीब 100 से 200 किलोमीटर के दायरे में है. (पूरी खबर पढ़े)

Asian Games 2026 : भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्डः एशियन गेम्स के मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 211 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाक की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 192 रन ही बना सकी। पाकिस्तान के लिए हसन नवाज ने सबसे ज्यादा 96 रन बनाए। सईम अयूब ने 29 रन की पारी खेली। भारत की ओर से अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर ने 2-2 विकेट लिए। (पूरी खबर पढे)

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m