Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (17 मई 2026) की खबरों में भारत ने सिंधु जल संधि पर हेग ट्रिब्यूनल के फैसले को किया खारिज, होर्मुज पार कर गुजरात पहुंचा भारतीय टैंकर ‘Symi’, रूस पर यूक्रेन का मेगा ड्रोन स्ट्राइक, Ebola Virus: WHO ने घोषित की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी, सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 38 हुई प्रमुख रहा।

भारत ने सिंधु जल संधि पर हेग ट्रिब्यूनल के फैसले को किया खारिज

भारत ने सिंधु जल संधि से जुड़े मामले में हेग स्थित स्थायी मध्यस्थता न्यायालय (सीओए) के ताजा फैसले को खारिज कर दिया है। केंद्र सरकार ने कहा कि यह तथाकथित मध्यस्थता न्यायालय “अवैध रूप से गठित” है और उसके सभी फैसले अमान्य हैं। उन्होंने कहा कि भारत इस तथाकथित फैसले को पूरी तरह खारिज करता है, जैसे पहले दिए गए सभी फैसलों को खारिज किया गया था. भारत ने कभी भी इस अदालत के गठन को मान्यता नहीं दी.

पढ़े पूरी खबर…..

होर्मुज पार कर गुजरात पहुंचा भारतीय टैंकर ‘Symi’

देश में ईंधन और एलपीजी सप्लाई की दिक्कतों के बीच एक राहत भरी खबर सामने आई है. आज गुजरात के कांडला पोर्ट पर मार्शल आइलैंड्स का झंडा लगा हुआ जहाज जहां पहुंच गया है. ये जहाज 13 मई को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरा था. इस जहाज में लगभग 20,000 टन लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) लदी है. इस जहाज की पहचान टैंकर ‘Symi’ के रूप में हुई है. इससे पहले ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरागची ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ बातचीत की. इसमें उन्होंने बताया कि मित्र राष्ट्र व्यापारिक सुरक्षा के लिए ईरान पर भरोसा कर सकते हैं.

पढ़े पूरी खबर…..

रूस पर यूक्रेन का मेगा ड्रोन स्ट्राइक

रूस की राजधानी मॉस्को में रविवार सुबह बड़े स्तर पर यूक्रेनी ड्रोन से हमले किए गए। करीब 600 ड्रोन से हुए इस हमले में एक भारतीय श्रमिक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य भारतीय घायल हो गए। रूस में भारतीय दूतावास ने इसकी पुष्टि की है। दूतावास ने आधिकारिक सूचना में बताया कि मॉस्को क्षेत्र में हुए ड्रोन हमले में एक भारतीय की जान चली गई। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। दूतावास के अधिकारियों ने तुरंत घटनास्थल का दौरा किया और घायल श्रमिकों से मुलाकात की और हालचाल जाना।

पढ़े पूरी खबर…..

Ebola Virus: WHO ने घोषित की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने रविवार को कांगो और युगांडा में फैले इबोला के प्रकोप को इंटरनेशनल पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया है. हालांकि, WHO ने स्पष्ट किया कि बंडिबुग्यो वायरस से फैला यह संक्रमण महामारी (Pandemic) घोषित किए जाने के मानकों पर खरा नहीं उतरता. कांगो के पूर्वी इटुरी प्रांत में इबोला से अब तक 80 लोगों की मौत हो चुकी है। 246 संदिग्ध मामले सामने आए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया है।

पढ़े पूरी खबर…..

सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 38 हुई

Supreme Court Number of Judges: सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 38 हो गई है। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 33 से बढ़ाकर 37 (मुख्य न्यायाधीश सहित कुल 38) करने का बड़ा फैसला लिया है। मोदी सरकार (Modi government) के फैसले पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) ने मुहर लगा दी है। अब देश की सर्वोच्च अदालत में मुख्य न्यायाधीश को छोड़कर जजों की संख्या 33 से बढ़ाकर 38 हो गई है।

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

ब्रिटेन की राजनीति में मचा भूचाल: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की कुर्सी पर खतरा मंडराने लगा है. स्थानीय चुनावी हार के बाद 70 से ज्यादा लेबर सांसदों और कई मंत्रियों ने कीर स्टार्मर से इस्तीफे की मांग की है. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर जल्द ही अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने अपने करीबी सहयोगियों से कहा है कि वह पद छोड़ने (Keir Starmer resignation) के लिए तैयार हैं। डेली मेल की रिपोर्ट में कैबिनेट के एक सदस्य के हवाले से यह दावा किया गया है। (पढ़े पूरी खबर)

सोने के बाद अब आई चांदी की बारी: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच केंद्र सरकार ने कुछ खास प्रकार के सिल्वर बार (चांदी की ईंटे) के आयात पर तत्काल प्रभाव से पाबंदी लगा दी है. विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, 99.9% शुद्धता वाले सिल्वर बार को ‘फ्री’ कैटेगरी से हटाकर ‘रिस्ट्रिक्टेड’ कैटेगरी में डाल दिया गया है. इसके अलावा अन्य सिल्वर बार को भी प्रतिबंधित आयात श्रेणी में शामिल किया गया है. केंद्र सरकार ने कुछ खास प्रकार के सिल्वर बार के आयात पर तत्काल प्रभाव से पाबंदी लगा दी है. (पढ़े पूरी खबर)

PM मोदी का यूरोप मिशन जारी: PM मोदी का यूरोप मिशन जारी है. नीदरलैंड के बाद अब वह स्वीडन की यात्रा पर निकल चुके हैं. इसी के साथ मोदी अपने 5 देशों के दौरे के तीसरे चरण में रविवार को गोथेनबर्ग पहुंचेंगे. इस दौरे के दौरान स्वीडन के साथ भारत बिजनेस, इनोवेशन, AI और उभरती नई तकनीक जैसे मुद्दे पर चर्चा कर सकता है. इसके अलावा ईरान-अमेरिका संघर्ष पर भी बात हो सकती है. विदेश मंत्रालय के अनुसार 17-18 मई को होने वाला यह 2 दिवसीय दौरा स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन के बुलावे पर हो रहा है. अधिकारियों ने बताया कि इस यात्रा से स्वीडन के जरिए यूरोपीय संघ के साथ भारत के संबंधों की समीक्षा का अवसर मिलेगा. (पढ़े पूरी खबर)

TMC के साल्टलेक दफ्तर पर बड़ी रेड: पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार आने के बाद राज्य में पिछली सरकार के दौरान किये गए काले कारनामों को उजागर करने का कार्य लगातार जारी है. इसी कड़ी में तृणमूल पार्टी कार्यालय से 100 से अधिक आधार कार्ड और सरकारी जमीन की अवैध खरीद-बिक्री से संबंधित दस्तावेज बरामद किए गए हैं. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. साल्ट लेक इलाके में बिधाननगर नगर निगम के वार्ड नंबर 36 के अंतर्गत, बसंती देवी कॉलोनी में टीएमसी का यह कार्यालय मौजूद है. स्थानीय निवासी बरामद सामान को सुरक्षित रखने के लिए मौके पर पहुंचे और इस मामले की सूचना बिधाननगर दक्षिण पुलिस थाने को दे दी गई. बाद में पुलिस ने आकर आधार कार्ड जब्त किया. स्थानीय निवासियों ने बताया कि, दफ्तर से बरामद आधार कार्ड उनके ही हैं. (पढ़े पूरी खबर)

बंगाल में बुलडोजर एक्शन: पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद बीजेपी की सरकार बनने के बाद बंगाल में बुलडोजर एक्शन शुरू हो गया है। सीएम सुवेंदु अधिकारी अतिक्रमणकारियों के खिलाफ ऐलान-ए-जंग का ऐलान कर दिया है। इसी के तहत पूरे बंगाल में कब्जाई सरकारी जमीनों पर ताबड़तोड़ बुलडोजर एक्शन जारी है। अवैध दुकानों को जमींदोज किया जा रहा है। शनिवार देर रात हावड़ा रेलवे स्टेशन (Howrah railway station) के बाहरबड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।  गंगा घाट, बस स्टैंड और फुटपाथों पर कई वर्षों से कब्जा करके चल रहे ठेले, दुकानें और अस्थायी निर्माण बुलडोजर की मदद से तोड़े गए।  (पढ़े पूरी खबर)

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m