Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (17 जुलाई 2026) की खबरों में सुप्रीम कोर्ट बोला- नागरिकता तय करना चुनाव आयोग का अधिकार नहीं; देश में अब प्लास्टिक नोट चलेंगे; बुलेट ट्रेन में देरी पर जापान ने भारत को ठहराया जिम्मेदार; राष्ट्रगीत का अपमान करना पड़ेगा महंगा प्रमुख रहा।

1. सुप्रीम कोर्ट बोला- नागरिकता तय करना चुनाव आयोग का अधिकार नहीं
नागरिकता तय करने का अधिकार चुनाव आयोग (election Commission) का नहीं है। चुनाव आयोग का अधिकार केवल वोटर लिस्ट के नियंत्रण और देश में चुनाव कराने तक ही है। ये टिप्पणी देश के शीर्ष न्यायालय सुप्रीम कोर्ट ने की है। पश्चिम बंगाल एसआईआर (SIR) विवाद पर शुक्रवार को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने दो टूक कहा कि इलेक्शन कमीशन का अधिकार केवल मतदाता सूची के नियंत्रण और पर्यवेक्षण तक सीमित है। इसलिए कानून की स्थिति में कोई भ्रम नहीं है। मामले की अगली सुनवाई 25 अगस्त को होगी।

2. देश में अब प्लास्टिक नोट चलेंगे
देश में एक बार फिर से नोटबंदी (Demonetisation) लागू हो सकती है। अरे रुकिए जरा… 2016 वाली नोटबंदी लागू नहीं होने जा रही है। दरअसल मोदी सरकार कागज के नोट की जगह अब प्लास्टिक के नोट लाने की तैयारी कर है। भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीाई (RBI) ने प्लास्टिक नोट छापने के लिए ग्लोबल टेंडर भी जारी कर दिया है। मार्केट में सबसे पहले 10 और 20 रुपये के प्लास्टिक नोट आएंगे।

3. बुलेट ट्रेन में देरी पर जापान ने भारत को ठहराया जिम्मेदार
भारत की महत्वाकांक्षी मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल (MAHSR) परियोजना को लेकर जापान के पूर्व न्याय मंत्री हिदेकी माकिहारा ने गंभीर आरोप लगाए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उन्होंने दावा किया कि परियोजना में देरी की सबसे बड़ी वजह भारतीय पक्ष का रवैया रहा। हालांकि, भारत सरकार ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि परियोजना पर दोनों देशों के बीच सहयोग सुचारु रूप से जारी है।

4. राष्ट्रगीत का अपमान करना पड़ेगा महंगा
केंद्र सरकार 20 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र में राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026 पेश करने जा रही है। प्रस्तावित संशोधन के तहत राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का अपमान करने, उसके गायन में जानबूझकर बाधा डालने या कार्यक्रम के दौरान व्यवधान उत्पन्न करने को दंडनीय अपराध बनाने का प्रावधान किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस विधेयक को सबसे पहले राज्यसभा में पेश कर सकते हैं।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
देवेंद्र फडणवीस सीएम पद छोड़ सकते हैंः देवेंद्र फडणवीस सीएम पद छोड़ सकते हैं। सीएम देवेंद्र फडणवीस को केंद्र की राजनीति में अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। लिहाजा उन्हें केंद्र से बुलाला आया है। मोदी सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार की लिस्ट में देवेंद्र फडणवीस का नाम भी रखा गया है। ये दावा शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत ने किया है। वहीं दावे के बाद महाराष्ट्र का सियासी पारा चढ़ गया है। (पूरी खबर पढ़े)
जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 5 आतंकी गिरफ्तारः गुजरात एटीएस से आतंक के खिलाफ बड़ा एक्शन करते हुए 5 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। गुजरात आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए गुजरात ATS ने जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) नेटवर्क से जुड़े 5 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। गुजरात में ही बम बनाकर सुनसान इलाकों में ट्रायल ब्लास्ट कर चुके थे। इसके बाद गुजरात समेत देश के विभिन्न हिस्सों में धमाकों की साजिश रच रहे थे। आतंकी वारदात को अंजाम देने से पहले ही Gujarat ATS ने सभी को धर दबोचा। (पूरी खबर पढ़े)
45 पाकिस्तानी सैनिकों के चिथड़े-चिथड़े उड़ेः बलोच लिबरेशन आर्मी यानी बीएलए (BLA) ने एक बार फिर पाकिस्तानी सेना पर बड़ा हमला किया है। बलोच आर्मी ने बलूचिस्तान के मस्तुंग जिले (Mastung) के खडकोचा इलाके में पाकिस्तानी सेना के बस को बम से परखच्चे उड़ा दिए। बलोच आर्मी के हमले में 45 पाकिस्तानी सैनिकों के चिथड़े-चिथड़े उड़ गए। बलोच लिबरेशन आर्मी (Balochistan Liberation Army) के इस बड़े हमले ने पाकिस्तानी हुक्मरानों और पाकिस्तानी सेना में कोहराम मचा दिया है। (पूरी खबर पढ़े)
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

