Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (8 मई 2026) की खबरों में सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के मुख्यमंत्री, सुवेंदु के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या में बड़ा खुलासा, नासिक TCS कांड: निदा खान गिरफ्तार, ‘वंदे मातरम’ को राष्ट्रगान के बराबर दर्जा देने पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी प्रमुख रहा।

सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के मुख्यमंत्री
पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री के तौर पर सुवेंदु अधिकारी के नाम पर मुहर लग गई है. अमित शाह से हरी झंडी मिलने के बाद विधायक दल की बैठक में सुवेंदु को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है. अमित शाह ने कहा कि, बैठक में सभी प्रस्ताव सुवेंदु के पक्ष में हैं, इसीलिए सुवेंदु को सर्वसम्मति के साथ विधायक दल का नेता चुनता हूं. बता दें कि, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी की भारी जीत के प्रमुख नायकों में सुवेंदु अधिकारी का नाम सबसे ऊपर है. एक समय ममता बनर्जी के सबसे भरोसेमंद सिपहसालार रहे सुवेंदु ने टीएमसी छोड़कर बीजेपी जॉइन की और पार्टी को 3 सीटों से 77 पार कराते हुए दो तिहाई बहुमत की राह दिखाई. उनकी जमीनी रणनीति, नंदीग्राम की विरासत और ममता की चुनावी कमजोरियों को भेदने का हुनर बंगाल की राजनीति में सबसे ज्यादा काम आया. जानकारी के अनुसार कल सुबह 11 बजे सुवेंदु मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.

CPI, CPI-M और VCK ने विजय की पार्टी को दिया समर्थन
तमिलनाडु में अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) की सरकार बनने का रास्ता साफ़ हो गया है। कांग्रेस के अलावा CPI, CPI-M और VCK ने विजय की पार्टी को समर्थन दे दिया है। इसी के साथ विजय की पार्टी ने सत्ता का जादुई आंकड़ा 118 हासिल कर लिया है। पहले खबर आ रही थी कि TVK को अब शक है कि DMK और AIADMK मिलकर सबसे ज्यादा जनसमर्थन पाने वाली पार्टी को सत्ता से बाहर करना चाहती हैं। इससे पहले, TVK समर्थकों ने शुक्रवार सुबह गवर्नर हाउस (लोकभवन) के सामने प्रदर्शन और नारेबाजी भी की थी। पुलिस ने कई समर्थकों को हिरासत में लिया है। 234 सीटों वाले तमिलनाडु राज्य में किस पार्टी ने हासिल की कितनी सीट ?

सुवेंदु के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या में बड़ा खुलासा
Suvendu Adhikari PA Chandranath Rath Murder Case: बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या में बड़ा खुलासा हुआ है। चंद्रनाथ रथ की हत्या के तार बिहार से जुड़ गया है। चंद्रनाथ रथ की हत्या प्री-प्लानड मर्डर के तहत किया गया है। चंद्रनाथ को मारने के लिए 40 लाख की सुपारी दी गई थे। गोली मारने के लिए बिहार (Bihar) से 2 ‘शार्प शूटर्स’ बुलाए गए थे। इधर पुलिस ने हत्याकांड में इस्तेमाल दूसरी बाइक भी जब्त किया है।

नासिक TCS कांड: निदा खान गिरफ्तार
Nashik TCS Conversion Case: नासिक टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) कांड में फरार आरोपी निदा खान (Nida Khan Arrested) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। निदा खान छत्रपति संभाजीनगर में एक फ्लैट में छुपकर रह रही थी। कार्रवाई नासिक क्राइम ब्रांच और छत्रपति संभाजीनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने की है। मुख्य आरोपियों की मदद करने समेत हिंदू कर्मचारियों को धर्म परिवर्तन करने के लिए प्रताड़ित करने और यौन शोषण के मामले में पुलिस निदा खान को पिछले 25 दिन से खोज रही थी। हीं धर्म परिवर्तन और यौन शोषण के 4 आरोपियों को कोर्ट ने 18 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

‘वंदे मातरम’ को राष्ट्रगान के बराबर दर्जा देने पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी
Asaduddin Owaisi React On Vande Mataram: राष्ट्रगीत (national song) ‘वंदे मातरम’ को राष्ट्रगान (‘जन गण मन) के बराबर दर्जा देने पर एआईएमआईएम (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी भड़क गए हैं। मोदी सरका के इस फैसले पर हैदराबाद सांसद ने खुलकर नाराजगी जताई है। ओवैसी ने कहा कि इंडिया यानी भारत उसके लोगों से ही बनता है, राष्ट्र कोई देवी नहीं है।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
टैरिफ पर डोनाल्ड ट्रंप को जोर का झटकाः US Trade Court On Trump Tariff: ईरान के साथ चल रहे युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) को जोर का झटका लगा है। अमेरिका ट्रेड कोर्ट ने ट्रंप के 10% ग्लोबल टैरिफ (10% global tariff) को अवैध करार दिया है। अमेरिकी व्यापार अदालत ने सुनवाई के दौरान टैरिफ को “अमान्य” और “अनऑथराइज्ड” कहा। न्यूयॉर्क में कोर्ट ऑफ इंटरनेशनल ट्रेड के तीन जजों के पैनल ने 2-1 के फैसले में फैसला सुनाया कि छोटे बिजनेस की ओर से लाए गए मुकदमे के बाद 10% टैरिफ गैर-कानूनी थे। कोर्ट ने कहा कि ट्रंप ने कानून के तहत कांग्रेस की ओर से प्रेसिडेंट को दिए गए अधिकार का उल्लंघन किया है। इसके साथ ही कोर्ट ने टैरिफ को “अमान्य” और “अनऑथराइज्ड” कहा। (पढ़े पूरी खबर)
अब अभिभावकों के हाथ में ‘चेकबुक पावर’: सरकारी स्कूलों की व्यवस्था में परिवर्तन करते हुए केंद्र सरकार ने मई 2026 से नए दिशा निर्देश लागू करने का निर्णय लिया है। इन दिशा निर्देशों के अनुसार देश के लगभग 15 लाख स्कूलों का प्रबंधन अब सीधे तौर पर अभिभावकों के हाथों में होगा। नए नियमों के मुताबिक, स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (एसएमसी) को 30 लाख रुपए तक के निर्माण कार्य बिना पीडब्ल्यूडी की मंजूरी के खुद कराने की वित्तीय शक्ति दी गई है। शिक्षा मंत्रालय ने इन सुधारों को नई शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 और शिक्षा का अधिकार कानून (आरटीई) 2009 के तहत अंतिम रूप दिया है, जिससे अब स्कूल केवल सरकारी संस्थान न रहकर ‘सामुदायिक संपत्ति’ के रूप में विकसित होंगे। (पढ़े पूरी खबर)
भ्रष्टाचार में फंसे चीन के दो पूर्व रक्षा मंत्रियों को मौत की सजा: भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने सख्त रुख के लिए प्रख्यात देश चीन एक बार फिर चर्चा में है। भ्रष्टाचार के मामले में दोषी पाए गए चीन के दो पूर्व रक्षा मंत्री ली शांगफू और वेई फेंगहे को मौत की सजा सुनाई गई है। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, दोनों को पहले 2 साल जेल में रखा जाएगा। अगर वह दो साल तक कोई नया अपराध नहीं करते हैं तो सजा को आजीवन कारावास में बदला जा सकता है। बता दें कि ली शांगफू को पिछले साल अचानक पद से हटाया गया था, जबकि वेई फेंगहे भी सैन्य भ्रष्टाचार जांच के दायरे में आए थे। जिसके बाद दोनों को 2024 में चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी से निष्कासित किया गया था। (पढ़े पूरी खबर)
महिलाओं के खतना पर सुपीम कोर्ट में तीखी बहस: Supreme court Hearing On Female genital mutilation: मुसलमान की दाऊदी बोहरा समुदाय में प्रचलित फिमेल जेनिटल म्यूटिलेशन यानी एफजीएम (FGM) यानी खतना को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है। खतना पर सुनवाई सबरीमाला मामले की सुनवाई करने वाली 9 जजों की पीठ करेगी। फिमेल जेनिटल म्यूटिलेशन यानी महिलाओं के खतना को लेकर सुप्रीम कोर्ट में तीखी बहस हुई। (पढ़े पूरी खबर)
ट्रंप ने सीजफायर तोड़ा: अमेरिका और ईरान के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) में फिर तनाव बढ़ गया है। अमेरिका ने सीजफायर तोड़ते हुए ईरान पर बड़ा हमला किया है। अमेरिक सेना ने ईरान के केशम (Qeshm) और बंदर अब्बास (Bandar Abbas) पर हमला किया है। ईरान के मिनाब (Minab) शहर में भी धमाकों की आवाज सुनी गई है। ईरान के कई शहरों पर हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कहा है कि ईरानी हमलों के बाद की गई ये जवाबी कार्रवाई सिर्फ एक लव टैप है। डील नहीं की तो और हमले होंगे। (पढ़े पूरी खबर)
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

