Nashik TCS Conversion Case: नासिक टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) कांड में फरार आरोपी निदा खान (Nida Khan Arrested) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। निदा खान छत्रपति संभाजीनगर में एक फ्लैट में छुपकर रह रही थी। कार्रवाई नासिक क्राइम ब्रांच और छत्रपति संभाजीनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने की है। मुख्य आरोपियों की मदद करने समेत हिंदू कर्मचारियों को धर्म परिवर्तन करने के लिए प्रताड़ित करने और यौन शोषण के मामले में पुलिस निदा खान को पिछले 25 दिन से खोज रही थी। हीं धर्म परिवर्तन और यौन शोषण के 4 आरोपियों को कोर्ट ने 18 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

निदा खान के छत्रपति संभाजीनगर में होने की गुप्त सूचना मिलने के बाद उसकी तलाश में पुलिस की दो टीमें लगातार जुटी हुई थीं। खिरकार 7 मई की देर रात उसे छत्रपति संभाजीनगर के नारेगांव स्थित कैसर कॉलोनी के एक फ्लैट से गिरफ्तार कर लिया गया।  पुलिस अब महिला आरोपी को अपने साथ आगे की पूछताछ के लिए नासिक लेकर आ गई है।


SIT और पीड़िता के वकीलों ने अदालत में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। TCS अधिकारी निदा खान पर आरोप है कि उसने पीड़िता को बुर्का दिया, धार्मिक किताबें दीं और मोबाइल में इस्लामिक धार्मिक एप्लिकेशन इंस्टॉल करवाए। पीड़िता का नाम बदलकर ‘हानिया’ रखा जाना था। उसे मलेशिया भेजने की तैयारी थी। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या इसमें कोई अंतरराष्ट्रीय गिरोह शामिल है।

कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी

गिरफ्तारी से बचने के लिए निदा खान ने अग्रिम जमानत लेने की भी कोशिश की थी। हालांकि इसमें सफल नहीं हो सकी थी। उसने गर्भावस्था का हवाला देते हुए अग्रिम जमानत का अनुरोध किया था। अदालत ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा था कि ऐसा लगता है कि सुनियोजित तरीके से ब्रेनवॉश करके पीड़िता (कंपनी की कर्मचारी) को मलेशिया भेजने की साजिश थी।

4 कर्मचारी 18 मई तक न्यायिक हिरासत में
इधर बीते मंगलवार को मामले के 4 मुख्य आरोपियों को 18 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इन आरोपियों के नाम रजा रफीक मेमन, तौसीफ बिलाल अत्तार, दानिश शेख और शाहरुख हुसैन शौकत कुरैशी हैं। इससे पहले उन्हें 5 मई तक पुलिस हिरासत में भेजा गया था। मंगलवार को उनकी हिरासत अवधि समाप्त होने के बाद उन्हें अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एसवी लाड के सामने पेश किया गया, जहां से इन्हें 18 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मुख्य आरोपी दानिश शेख पर शादी का झांसा देकर रेप का आरोप है। जबकि तौसीफ पर पीड़िता को ब्लैकमेल कर यौन संबंध बनाने का दबाव डालने और छेड़छाड़ का आरोप है।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m