Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (7 मई 2026) की खबरों में बंगाल राज्यपाल ने ममता बनर्जी सरकार को बर्खास्त किया; सेना बोली- ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के 13 एयरक्राफ्ट और 11 बेस तबाह हुए थे; सुवेंदु बोले- ममता बनर्जी को चुनाव में हराया इसलिए मेरे पीए की हत्या हुई; तमिलनाडु गवर्नर ने विजय को दूसरी बार लौटाया प्रमुख रहा।

1. बंगाल राज्यपाल ने ममता बनर्जी सरकार को बर्खास्त किया
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने ममता बनर्जी सरकार के मंत्रिमंडल को बर्खास्त कर दिया है. राज्यपाल का यह फैसला ऐसे समय पर आया है जब ममता बनर्जी ने चुनाव में शिकस्त खाने के बावजूद इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था. राज्यपाल आर.एन. रवि ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 174 (2) की उप-धारा (ख) के तहत मिली शक्तियों का इस्तेमाल कर पश्चिम बंगाल विधानसभा भंग करने का आदेश दिया है.

2. सेना बोली- ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के 13 एयरक्राफ्ट और 11 बेस तबाह हुए थे
ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सेना प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नया और सनसनीखेज खुलासा किया है। सेना ने नया खुलासा करते हुए दावा किया ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 13 एयरक्राफ्ट (13 Pakistani aircraft) और 11 बेस को तबाह किया था। साथ ही भारतीय सेना के तीनों अंग ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अब भी जारी है। पाकिस्तान में कोई भी आतंकवादी ठिकाना सुरक्षित नहीं है। सेना ने यह भी कहा कि यह अभियान अंत नहीं, बल्कि शुरुआत थी। भारत आतंकवाद के खिलाफ लड़ता रहेगा।

3. सुवेंदु बोले- ममता बनर्जी को चुनाव में हराया इसलिए मेरे पीए की हत्या हुई
पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Suvendu Adhikari के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है। गुरुवार को बारासात स्टेट जनरल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शुभेंदु अधिकारी ने इस मामले को राजनीतिक प्रतिशोध से जोड़ते हुए मुख्यमंत्री Mamata Banerjee और राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।मीडिया से बातचीत में शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि चंद्रनाथ रथ की हत्या सिर्फ एक आपराधिक वारदात नहीं, बल्कि राजनीतिक बदले की भावना का परिणाम हो सकती है।

4. तमिलनाडु गवर्नर ने विजय को दूसरी बार लौटाया
तमिलनाडु की सियासत में इस वक्त सरकार बनाने की कवायद जोर शोर से चल रही है. सबसे बड़ा वोट बैंक जुटाने वाले थलपति विजय बहुमत से चंद कदम दूर रह गए हैं और यही दूरी उन्हें सत्ता पर काबिज होने के लिए भारी पड़ रही है. TVK प्रमुख थलपति विजय ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था, लेकिन राज्यपाल ने उनसे 118 विधायकों के समर्थन के हस्ताक्षर लाने को कह दिया. बता दें विजय पहले भी राज्यपाल से मुलाकात कर चुके हैं. तब भी बहुमत न होने से विजय को गवर्नर ने लौटा दिया था.
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
महाराष्ट्र में फिर गरमाया भाषा विवादः महाराष्ट्र में एक बार फिर हिंदी बनाम मराठी भाषा का विवाद सामने आया है। राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए होने वाली हिंदी भाषा परीक्षा को फिलहाल कैंसिल कर दिया है। यह परीक्षा 28 जून को होने वाली थी, जिसे अब अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दिया गया है। यह फैसला राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के विरोध के बाद लिया गया। (पूरी खबर पढ़े)
केरल कांग्रेस के भीतर सतीशन के बयान से सियासी भूचालः पांच में से एकलौते राज्य केरल में 10 साल बाद धमाकेदार वापसी के बाद सरकार गठन की कवायद के बीच कांग्रेस के भीतर नया विवाद खड़ा हो गया है. मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे माने जा रहे वी डी सतीशन अब अपने एक बयान को लेकर घिर गए हैं. अपने बयान में उन्होंने सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम ले लिया है. दरअसल, सतीशन ने एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में कहा कि “प्रशासनिक अनुभव कोई मुद्दा नहीं है. वी एस अच्युतानंदन के पास क्या अनुभव था? जब नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री बने, तब उनके पास क्या प्रशासनिक अनुभव था? वह एक पार्टी ऑर्गेनाइज़र थे, वरिष्ठ सांसद भी नहीं थे. (पूरी खबर पढ़े)
एनसीईआरटी ने 8वीं की किताब से मराठा साम्राज्य का नक्शा हटायाः एनसीईआरटी की किताब में पाठ्यक्रम में बदलाव को लेकर पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। विवाद का ताजा मामला मराठा साम्राज्य के नक्शा को लेकर है। दरअसल एनसीईआरटी ने 8वीं की माजिक विज्ञान की किताब से मराठा साम्राज्य का नक्शा हटा दिया है। एनसीईआरटी के फैसले के खिलाफ मराठा शाही परिवार के वंशज बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंच गए हैं। जनहित याचिका (PIL) दाखिल कर इस नक्शे को वापस किताबों में शामिल करने की मांग की है। मामले पर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है। छात्रों और इतिहास के जानकारों की नजर अब अदालत के फैसले पर टिकी है। (पूरी खबर पढ़े)
सोने चांदी ने लगाई लंबी छलांगः वैश्विक कमोडिटी बाजारों के रुझानों को देखते हुए, आज घरेलू बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) पर, सोने की कीमतें 152,700 प्रति 10 ग्राम पर खुलीं, जबकि चांदी 255,835 प्रति किलोग्राम पर खुली. कमोडिटी बाजार में यह तेजी निवेशकों के लिए फ़ायदेमंद साबित हो सकती है, लेकिन आम खरीदारों के लिए चिंता का कारण बन सकती है. (पूरी खबर पढ़े)
निशिकांत दुबे बोले- महुआ मोइत्रा अब मेरी भाभी हैंः टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा और बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के बीच संसद में तल्खी किसी से छिपी नहीं है। दोनों सांसदों के बीच संसद भवन में कई बार तिखी बयानबाजी हो चुकी है। साथ ही दोनों एक दूसरे पर अक्सर निशाना साधते रहते हैं। अब बंगाल चुनाव में TMC की हार के बाद BJP सांसद निशिकांत दुबे ने महुआ मोइत्रा को भाभी बनाकर लोगों को शॉक्ड कर दिया है। बंगाल चुनाव के नतीजों के बाद महुआ मोइत्रा का पुराना एक्स पोस्ट शेयर करते हुए निशिकांत दुबे ने तंज कसते हुए कहा कि पिनाकी मिश्रा जी मेरे पुराने दोस्त हैं इसलिए महुआ मोइत्रा अब मेरी भाभी हैं। (पूरी खबर पढ़े)
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

