Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (19 सितंबर 2026) की खबरों में ट्रंप ने भारत को एक साथ दिए दो झटके; पीएम मोदी बोले- भारत दुनिया को नई राह दिखा रहा; DUSU Election:- प्रेसिडेंट-सेक्रेटरी AVBP के; IPL 2027 का ऑक्शन नवंबर या दिसंबर में प्रमुख रहा।

1. ट्रंप ने भारत को एक साथ दिए दो झटके

अमेरिका में H-1B वीजा के नियमों को लेकर डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने एक बार फिर कड़ा कदम उठाते हुए H-1B वीजा पर 1 लाख डॉलर की फीस वाले आदेश को एक साल और बढ़ा दिया है. व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी. यह फीस पहली बार 2025 में लगाई गई थी और इसी महीने इसकी अवधि खत्म होने वाली थी. अमेरिका की कोर्ट में उनके इस फैसले के खिलाफ केस भी चल रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार ऐसे फैसले ले रहे हैं जिससे सारी दुनिया प्रभावित हो रही है. सबसे बड़ी बात यह है कि उनके फैसलों का सीधा असर भारत पर भी पड़ रहा है.

पढ़े पूरी खबर…….

2. पीएम मोदी बोले- भारत दुनिया को नई राह दिखा रहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत की सभ्यता और संस्कृति सदियों से प्रकृति एवं पर्यावरण के संरक्षण का संदेश देती रही है। अब इसी समृद्ध परंपरा और अनुभव के आधार पर भारत आधुनिक जलवायु चुनौतियों के समाधान में योगदान देने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। पीएम मोदी ने ये बातें नई दिल्ली के विज्ञान भवन में ‘द फ्यूचर ऑफ एनवायरनमेंट एंड क्लाइमेट डायनेमिक्स’ विषय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में कहीं।

पढ़े पूरी खबर…….

3. DUSU Election:- प्रेसिडेंट-सेक्रेटरी AVBP के

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव के नतीजों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने तीन प्रमुख पदों पर जीत दर्ज की है। ABVP के उम्मीदवारों ने अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद अपने नाम किए, जबकि उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने जीत हासिल की। चुनाव में ABVP और NSUI के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

पढ़े पूरी खबर…….

4. IPL 2027 का ऑक्शन नवंबर या दिसंबर में

IPL 2027 का सीजन शुरू होने में अभी वक्त है, लेकिन अगले सीजन के लिए टीमों ने अपनी रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। सबसे ज्यादा नजर इस बार होने वाली मेगा नीलामी पर है। ऑक्शन नवंबर या दिसंबर में भारत में होने की उम्मीद है। हालांकि, इसकी आधिकारिक तारीख अभी घोषित नहीं हुई है।

पढ़े पूरी खबर…….

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः

पाकिस्तान में सेना-उग्रवादियों की 20 घंटे मुठभेड़ः पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के कोहाट में सेना और उग्रवादियों के बीच करीब 20 घंटे तक चली मुठभेड़ में 8 आतंकी मारे गए। पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ शनिवार को समाप्त हुई। मारे गए उग्रवादियों पर एक दिन पहले पुलिस परिसर की मस्जिद पर हुए घातक हमले में शामिल होने का आरोप है। (पूरी खबर पढ़े)

हामिद अंसारी के नेहरू वाले बयान पर BJP हमलावरः पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की एक टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस और विपक्ष पर निशाना साधा है। अंसारी ने दिवंगत कानूनविद और लेखक ए.जी. नूरानी की किताब ‘द आरएसएस: ए मेनेस टू इंडिया’ का जिक्र करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की एक टिप्पणी का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि नेहरू के अनुसार भारत के लिए असली खतरा कम्युनिज्म नहीं, बल्कि हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता थी। (पूरी खबर पढ़े)

दिशा सालियान केस में CBI को नई शिकायतः दिशा सालियान मामले में CBI के सामने एक नया रिप्रेजेंटेशन दिया गया है। शिकायतकर्ता सतीश सालियान की ओर से अधिवक्ता अभिषेक मिश्रा ने CBI के डिप्टी एसपी को पत्र भेजकर आदित्य ठाकरे, पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह, सचिन वाजे समेत अन्य लोगों से पूछताछ और विभिन्न आरोपों की जांच की मांग की है। पत्र में FIR नंबर RC0502026S0006/CBI/SC-II/New Delhi, दिनांक 13 सितंबर 2026 का हवाला दिया गया है। (पूरी खबर पढ़े)

‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m