कुमार इंदर, जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में सरकारी जमीन पर बनाई जा रही मस्जिद के एक हिस्से पर जिला प्रशासन का बुलडोजर चल गया है। मस्जिद के अवैध हिस्से को गिराने जिला प्रशासन पुलिस बल के साथ पहुंचा था।
अवैध तरीके से बनाई जा रही थी मस्जिद
दरअसल बरेला थाना अंतर्गत गौर इलाके में अवैध निर्माण हो रहा था। शहर के रानी लक्ष्मी बाई वार्ड के गोर इलाके में सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से मस्जिद बनाई जा रही थी। स्थानीय लोगों की शिकायत पर यह बड़ी कार्रवाई की गई है। समुदाय विशेष के लोगों द्वारा सार्वजनिक रास्ते को बंद कर मस्जिद बनाई जा रही थी।
वन विभाग की टीम पर हमलाः कोयले से भरा ट्रैक्टर छुड़ाकर फरार हो गया माफिया, वीडियो वायरल
खसरा नंबर 137 की जांच में सच सामने आया
मस्जिद के निर्माण चलते नदी जाने का रास्ता बंद हो रहा था। खसरा नंबर 137 की जांच में सच सामने आया। 450 स्क्वायर फीट निजी जमीन की जगह 1500 स्क्वायर फीट पर मस्जिद बनाई जा रही थी। निर्माणाधीन अवैध मस्जिद के हिस्से को ढहाने पर लोगों ने भी राहत की सांस ली है। किसी दुबे परिवार की जमीन पर कब्जा कर निर्माण हो रहा था।

