परवेज खान, शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला अपने 5 साल के बेटे के साथ फंदे पर झूल गई। परिजनों ने बच्चे को बचा लिया लेकिन महिला की मौत हो गई। मौत से पहले एक वीडियो भी बनाया था जिसमें पति, सास और ससुर पर गंभीर आरोप लगाए थे।
यह भी पढ़ें: पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन: सीने में तेज दर्द के बाद अस्पताल में हुए थे भर्ती, राजनीतिक जगत में शोक की लहर
दरअसल, करेरा के जुझाई ग्राम निवासी भावना लोधी अपने 5 साल के बेटे आदित्य के साथ सुसाइड करने के लिए फांसी के फंदे पर झूल गई। इससे पहले उसने एक वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था। जिसमें उसने अपने ससुराल वालों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। महिला ने रोते हुए कहा था कि उसकी मौत के जिम्मेदार पति, सास और ससुर होंगे।
यह भी पढ़ें: प्रधान आरक्षक ने किया सुसाइड: चौकी के अंदर लगाई फांसी, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप
महिला की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पूरे मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

