इदरीश मोहम्मद, पन्ना। शादी समारोह के दौरान एक मोबाइल क्या चोरी हुआ, उसने हँसते-खेलते परिवार को ताउम्र का दर्द दे दिया। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अजयगढ़ क्षेत्र के छतेनी में 26 वर्षीय विवाहिता पुनिया अहिरवार ने बालों में लगाने वाली जहरीली हेयर डाई पी ली। गंभीर हालत में रीवा मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही उसने तड़पते हुए दम तोड़ दिया। इस आत्मघाती कदम से 3 साल और 7 महीने के दो मासूम बच्चों के सिर से मां का साया हमेशा के लिए उठ गया है।

READ MORE: लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड: अनूपपुर ने भी खोया अपना लाल, शिक्षक जयनील चक्रवर्ती की मौत, परिजनों में पसरा मातम 

महिला के पति​ के अनुसार, सोमवार को किशनपुर गांव में एक शादी के दौरान पुनिया का मोबाइल चोरी हो गया था। इसे लेकर परिवार में तीखी कहासुनी हुई, जिससे नाराज होकर वह अकेले घर लौट आई थी। जेठानी ने जब उसे उल्टी करते देखा तब मामले का खुलासा हुआ। पति ने बताया कि मृतका ने 2 साल पहले भी जहर खाया था, तब उसकी जान बच गई थी। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। जांच उपरांत ही मामले का खुलासा हो पाएगा कि किन कर्म के चलते महिला ने यह आत्मघाती कदम उठाया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m