न्यामुद्दीन अली, अनूपपुर। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक कोचिंग संस्थान में हुए भीषण अग्निकांड में अनूपपुर जिले के भालूमाड़ा निवासी शिक्षक जैनुल चक्रवर्ती की भी दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में कुल 15 लोगों की जान चली गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। घटना की खबर मिलते ही भालूमाड़ा सहित पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई।

READ MORE: ट्रांसफर पोर्टल बना मुसीबत! 20 साल पहले हुई शादी का मांगा जा रहा ‘विवाह प्रमाण पत्र’, हजारों शिक्षक प्रक्रिया से बाहर होने की कगार पर

जानकारी के अनुसार, जैनुल चक्रवर्ती वर्ष 2023 से लखनऊ में रहकर एक कोचिंग संस्थान में अध्यापन कार्य कर रहे थे। इसी दौरान संस्थान में भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। हादसे में कई अन्य लोगों की भी जान गई है।

READ MORE: दूसरों को फंसाने के चक्कर में खुद कानूनी चक्रव्यूह में घिरे भाजपा पार्षद, कोर्ट के इस आदेश के बाद अब क्या होगा?

उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा जैनुल चक्रवर्ती का पार्थिव शरीर उनके गृह ग्राम भालूमाड़ा पहुंचाया गया। जहां परिजनों, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जैनुल चक्रवर्ती की असमय मौत से पूरे अनूपपुर जिले में शोक व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m