सोहराब आलम, मोतिहारी। जिले में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब पुलिस की मौजूदगी भी उन्हें नहीं रोक पा रही। एक तरफ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सभी जिलों के एसपी और डीएम को अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दे रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ शहर के बीचों-बीच एटीएम काटकर लाखों की चोरी ने कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।
4 मिनट में ले उड़े 36 लाख
घटना 29 अप्रैल की रात करीब 2:08 बजे की है, जहां रघुनाथपुर थाना से महज कुछ ही दूरी पर स्थित एटीएम को निशाना बनाया गया। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि चोरों का गिरोह पहले गाड़ी से मौके पर पहुंचता है, फिर एटीएम के बाहर लगे कैमरों पर ब्लैक स्प्रे कर देता है ताकि पहचान न हो सके। इसके बाद महज 4 मिनट के अंदर गैंग एटीएम मशीन को काटकर करीब 36 लाख 37 हजार रुपये निकाल लेता है। चोरी के बाद पैसे को बोरे और कपड़े में पैक कर आरोपी आसानी से फरार हो जाते हैं।
72 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह वारदात थाना के बेहद करीब हुई, फिर भी पुलिस को भनक तक नहीं लगी। घटना के 72 घंटे बीत जाने के बावजूद पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। पुलिस भले ही अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने का दावा करती रहे, लेकिन इस वारदात ने पुलिस की गश्ती और सतर्कता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पुलिस की कार्रवाई पर टिकी निगाहें
अगर शहर के बीचो-बीच, थाना के पास ही इतनी बड़ी चोरी हो सकती है, तो आम लोगों की सुरक्षा कितनी मजबूत है। यह सवाल अब हर किसी के मन में है। इस घटना के बाद एटीएम चोर गिरोह ने पुलिस को खुली चुनौती दे दी है, और अब देखना यह होगा कि पुलिस इस चुनौती का जवाब कब और कैसे देती है?
ये भी पढ़ें- 25 साल की शादी का दर्दनाक अंत: अवैध संबंध के शक में पति ने 7 बच्चों की मां को उतारा मौत के घाट
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

