Bihar Crime: बिहार के नवादा जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक सनकी पति ने अवैध संबंध अपनी पत्नी को बच्चों के सामने ही बरछी (धारदार हथियार) से निर्मम हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बीते बुधवार की रात पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपी पति अपना आपा खो बैठा और उसने इस बड़ी घटना को अंजाम दे दिया।
सदमे में हैं बच्चे और परिवार
पूरा मामला कौआकोल थाना क्षेत्र के दरावां गांव की है। मृतका की पहचान बबीता कुमारी के रूप में हुई है। जबकि आरोपी पति का नाम रवि मांझी बताया जा रहा है। दोनों की शादी करीब 25 साल पहले हुई थी। दोनों को 7 बच्चे हैं। हालांकी इतने लंबे वैवाहिक जीवन के बाद इस तरह की घटना को लेकर बच्चे और परिवार के अन्य सदस्य गहरे सदमे में हैं। वहीं, इलाके में भी भय और सनसनी का माहौल है।
बबीता के चरित्र पर शक करता था आरोपी
मृतका बबीता कुमारी की मां ने अपने दामाद रवि मांझी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि, रवि अपनी पत्नी पर बिना किसी वजह के शक करता था कि उसका (बबीता) की किसी गैर के साथ अवैध संबंध है, जिसे लेकर दोनों में आए दिन झगड़ा भी होता रहता था। घटना वाली रात भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। इस दौरान रवि ने बच्चों के सामने ही बरछी से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
छानबीन में जुटी पुलिस
बबीता कुमारी को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गई।
आदतन अपराधी है आरोपी पति
घटना को लेकर अपर थानाध्यक्ष एसआई अविनाश कुमार ने बताया कि, आरोपी रवि मांझी आपराधिक किस्म का व्यक्ति रहा है, उसके खिलाफ कौआकोल सहित कई अन्य थानों में पहले से ही विभिन्न संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही वह आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।
ये भी पढ़ें- बिहार में काल बना आंधी-पानी: अब तक 13 लोगों की मौत, आसमानी खतरा बरकरार
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

