सोहराब आलम, मोतिहारी। जिले के एक निजी नर्सिंग होम में अवैध गर्भपात के दौरान गर्भवती महिला की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन दोनों हरकत में आ गए हैं। मामले में मधुबन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की एक एएनएम का नाम सामने आने के बाद उससे 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है, जबकि संबंधित नर्सिंग होम को प्रशासन ने सील कर दिया है।
गर्भपात कराने के दौरान हुई थी मौत
जानकारी के अनुसार, मधुबन थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के पास अवैध रूप से “मनोकामना सेवा सदन” नामक निजी क्लिनिक संचालित किया जा रहा था। तीन दिन पूर्व इसी क्लिनिक में गर्भपात कराने के दौरान सपना कुमारी नामक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया था।
पहले लिंग की जांच फिर कराया गर्भपात
मृतका के पिता द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने कहा है कि पहले लिंग जांच कराई गई और उसके बाद ही अवैध तरीके से गर्भपात कराया गया, जिसके चलते उनकी बेटी की जान चली गई। इस आरोप के बाद पुलिस ने संबंधित अल्ट्रासाउंड केंद्र की तलाश तेज कर दी है और पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।
नर्सिंग होम को किया सील
इधर, मधुबन सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. इंद्रजीत कुमार ने उपस्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित एएनएम कल्याणी कुमारी से 24 घंटे के अंदर जवाब तलब किया है। विभागीय स्तर पर भी मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं, मधुबन थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय ने बीडीओ सह मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में उक्त नर्सिंग होम पर पहुंचकर उसे विधिवत सील कर दिया।
उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले के हर पहलू की गहन जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, जबकि स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी और अवैध क्लीनिकों पर नियंत्रण को लेकर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।
ये भी पढ़ें- Bihar Crime: सनकी पति ने पत्नी को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, सच छुपाने के लिए रची झूठी कहानी
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

