सोहराब आलम, मोतिहारी। जिला पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। दरअसल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियार के साथ हथियार सप्लायर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर के पास से पुलिस ने 5 पिस्टल के साथ जिन्दा कारतूस एवं मैगजीन भी जब्त किया है। यह बड़ी कार्यवाई रघुनाथपुर थाने की पुलिस द्वारा कि गई है।

गुप्त सूचना के आधार पर हुई गिरफ्तारी

दरअसल पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली थी की एक संदिग्ध व्यक्ति मजुराहा मोहल्ले के फायरिंग रेंज के पास खड़ा है, जो हाथ में झोला लिया है, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जब उसने संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ और उसकी तलाशी ली तो युवक के पास से एक झोला मिला और उस झोले में पांच पिस्टल, जिन्दा कारतूस एवं मैगजीन था, जिसके बाद पुलिस ने उस युवक को गिरफ्तार कर लिया।

मुंगेर से हथियार लाकर करता था सप्लाई

गिरफ्तार युवक की पहचान समस्तीपुर जिला निवासी मोहम्मद अहमद के रूप में हुई है। वह मोतिहारी में किसी को हथियार सप्लाई करने आया था। सदर डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि, पुलिस के द्वारा पूछताछ में यह पता चला है कि गिरफ्तार युवक मुंगेर का निर्मित हथियार यहां लाकर किसी को सप्लाई करने वाला था। इस बीच युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक जिसे हथियार की सप्लाई करने वाला था, उसकी भी पहचान हो गई है। जल्द ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

ये भी पढ़ें- Bihar Crime: ससुराल में रह रहे युवक की संदिग्ध मौत, आधी रात को फोन कर भाई से मांगी थी मदद