सोहराब आलम, मोतिहारी। सोशल मीडिया आज के युवाओं को नये-नये सपने दिखा रहा है। वहीं, सोशल मिडिया लोगों को परेशानी में डालने का भी कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। लाइक और व्यूज के फेर में फंसे रील्स क्रिएटर और यूट्यूबर अजब- गजब कारनामों को करने से भी परहेज नहीं करते हैं, जो कभी-कभी उनके लिए बड़ी मुसीबत बन जाता है।

मोतिहारी में पिटाई का वीडियो वायरल

कुछ ऐसा ही मामला पूर्वी चंपारण से सामने आया है। जहां, रील्स बनाने वाले क्रिएटर व यूट्यूबर ग्रामीण इलाकों में स्थित एक आम के बगीचे में रिल्स बना रहे थे। इस दौरान उनकी कुछ हरकतें स्थानीय युवकों को नागवार गुजरी और उन्होंने इसका विरोध करते हुएत रिल्स बना रहे युवकों की बांस के डंडे से पिटाई करनी शुरू कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बांस के डंडे से जमकर युवकों की पिटाई

हालांकि वायरल वीडियो की लल्लूराम डॉट कॉम पुष्टि नहीं करता है। लेकिन वायरल वीडियो के जरिए जो तस्वीरें सामने आ रही है, उसमें गांव के युवक बांस के डंडे से तीन-चार युवकों की जमकर पिटाई करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में इन लोगों के साथ एक लड़की भी नजर आ रही है, जिसका हाथ कुछ युवक पकड़े हुए नजर आ रहे हैं और मौके पर परिवार के लोगों को बुलाने का दबाव बनाया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

हालांकि, जिस तरह से गांव के युवक सभी लड़के और उस लड़की को घेर कर उसकी जमकर पिटाई कर रहे हैं, वह कहीं से भी जायज नहीं दिख रहा है। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें- Patna Student Protest: पटना छात्र आंदोलन के बाद ताबड़तोड़ कार्रवाई, 60 संदिग्धों की फोटो जारी