यमुनानगर। थाना छप्पर क्षेत्र में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार कार पेंटर को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में पेंटर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी कार चालक मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया। पुलिस अब फरार चालक की तलाश में जुटी है।
काम पर जाने के दौरान हुआ हादसा
मृतक की पहचान 43 वर्षीय कर्मबीर के रूप में हुई है, जो गांव धर्मकोट का रहने वाला था। कर्मबीर अपने बड़े भाई कुलदीप के साथ अलग-अलग बाइक पर काम पर जा रहा था। जब वे जगाधरी-पाबनी-सढ़ौरा रोड पर छोटी पाबनी खुर्द बस अड्डे के पास पहुंचे, तो सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने कर्मबीर की बाइक को सीधे टक्कर मार दी।
खंभे से टकराने के कारण गई जान
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कर्मबीर बाइक से उछलकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराया। इस दौरान उसे गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस और एंबुलेंस की मदद से उसे जगाधरी के सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे अस्पताल में मृत घोषित कर दिया।
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
मृतक कर्मबीर अपने पीछे पत्नी और 2 बच्चों को छोड़ गया है। इस घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा है। थाना छप्पर पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर आरोपी कार ड्राइवर के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया गया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार ड्राइवर का पता लगाया जा रहा है।
- Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
- https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- हरियाणा की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

