लवकुश बैरागी, आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा में आस्था और श्रद्धा के केंद्र बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर की पवित्रता को ठेस पहुंचाने वाली घटना सामने आई है। जिले से मात्र 3 किलोमीटर दूर स्थित मंदिर प्रांगण के पास श्मशान घाट पर अज्ञात लोग मरे हुए मुर्गों के पंख और हड्डियां फेंककर फरार हो गए। पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
घटना का खुलासा तब हुआ जब ग्राम निपानिया के कुछ श्रद्धालु दर्शन कर लौट रहे थे। दुर्गंध और गंदगी देखकर ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी शशि उपाध्याय ने तत्काल टीम भेजी। नगर पालिका की गाड़ी से सभी अवशेषों को हटवाकर साफ-सफाई करवाई गई। थाना प्रभारी शशि उपाध्याय ने कहा यह कृत्य बेहद शर्मनाक है। मंदिर की पवित्रता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सीसीटीवी और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: मऊगंज में जनसमस्याओं पर फूटा पूर्व विधायक बन्ना का गुस्सा, बड़े आंदोलन की दी चेतावनी
भक्तों में आक्रोश बाबा बैजनाथ मंदिर दूर-दूर से आने वाले भक्तों की आस्था का केंद्र है। मंदिर परिसर के पास इस तरह की हरकत से श्रद्धालुओं में भारी रोष है। ग्रामीणों ने मांग की है कि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई हो और मंदिर क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई जाए। फिलहाल पुलिस अज्ञात पिकअप चालक और इसमें शामिल लोगों की तलाश में जुटी है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।


