मध्यप्रदेश में गर्मी बढ़ने के साथ ही आग लगने की घटनाएं बढ़ गई है। प्रदेश के शहडोल और दमोह जिले से आगजनी की घटना सामने आई है। दोनों जगह फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाया गया।
अजयारविंद नामदेव, शहडोल। जिले के नगर परिषद बकहो क्षेत्र के वार्ड-3 में सड़क किनारे लगी आग धीरे-धीरे फैलते हुए एक मजार व घर को चपेट में ले लिया। सड़क किनारे सूखी घास और झाड़ियों में लगी आग तेजी से फैली मजार तक पहुंच गई। आग की ऊंची लपटें पास में बने एक घर तक पहुंच गईं, जिससे घर के कुछ हिस्सों को नुकसान हुआ है। घर की बाड़ी में लगे पेड़-पौधे, लकड़ियां और अन्य सामान भी जलकर खाक हो गए। दमकल वाहन को पहुंचने में काफी समय लग गया। ग्रामीण कई घंटों तक आग बुझाते रहे, बाद में दमकल टीम और ग्रामीणों की मदद से आग पर नियंत्रण पाया जा सका। शहडोल में तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।
23 मई महाकाल भस्म आरती: भगवान महाकालेश्वर का राजा स्वरूप में अद्भुत श्रृंगार,
मकान के तीसरे फ्लोर पर लगी आग
बीडी शर्मा, दमोह। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के राय चौराहा स्थित शिवम विश्वकर्मा के मकान के तीसरे फ्लोर पर आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। बाद में फायर ब्रिगेड टीम भी मौके पर पहुंची, जिसके बाद स्थानीय लोगों और दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। आगजनी की इस घटना में एक कमरे में रखा सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। हालांकि समय रहते आग पर नियंत्रण होने से बड़ा हादसा टल गया। पुलिस मामले की जांच और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
MP में आग उगल रहा सूरज: 42 जिलों में लू का अलर्ट, नौतपा से पहले ही हाल बेहाल

