मध्यप्रदेश में गर्मी बढ़ने के साथ ही आगजनी की घटनाएं बढ़ गई है। प्रदेश के किसी न किसी जिले से आगजनी की खबरें आती रहती है। ताजा मामला आगर मालवा जिले का है जहां बस स्टैंड इलाके में अचानक भीषण आग लग गई। इसी तरह सीहोर में चलती कार में चिंगारी भड़क गई है। दोनों आगजनी की घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
बिजली की DP ने लगी आग
लवकुश बैरागी, आगर मालवा। नगर के बस स्टैंड इलाके के सुलभ कॉम्प्लेक्स के पास स्थित बिजली की DP ने आग पकड़ी और धूं धूं कर जल उठी। देखते ही देखते पास में एक ऑटो पार्ट्स की गुमटी को अपने आगोश में ले लिए जिसमें लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। एसडीपीओ मोतीलाल कुशवाहा ने मोर्चा संभाला और नगर पालिका के कर्मचारियों ने जान पर खेलकर दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
पल भर में ही पूरी कार लपटों से घिर गई
सीहोर। शहर में देर रात बीच सड़क पर एक कार में अचानक भीषण आग लग गई। चश्मदीदों के मुताबिक, कार से अचानक धुआं निकलने लगा। खतरे को भांपते हुए कार सवारों ने तुरंत गाड़ी रोकी और नीचे उतर गए।” “कार से उतरते ही कार सवारों और स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाई। उन्होंने पानी और अन्य साधनों से आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की। लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि पल भर में ही पूरी कार लपटों से घिर गई। लोग बेबस होकर दूर खड़े तमाशा देखने को मजबूर हो गए।” “राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई है। सभी कार सवार पूरी तरह सुरक्षित हैं। शुरुआती आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी होगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

