MP Assembly Monsoon Session: मध्य प्रदेश विधानसभा में सरकार ने अनुपूरक बजट पेश किया है। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने इस पर चर्चा करने के लिए समय नियत किया है। बुधवार 22 जुलाई को अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी। वहीं डॉ मोहन यादव की सरकार पानी को लेकर सर्वदलीय बैठक बुलाएगा।

एमपी विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने अनुपूरक बजट पेश किया। विधानसभा अध्यक्ष ने इस पर चर्चा के लिए समय नियत किया हैं। सदन में तीसरे दिन यानी बुधवार को इस पर एक घंटे चर्चा होगी।

ये भी पढ़ें: UCC बिल को लेकर सदन से सड़क तक संग्राम ! विधानसभा में कांग्रेस का पोस्टर प्रोटेस्ट, दोपहर में मुस्लिम समाज का धरना

पानी को लेकर सर्वदलीय बैठक बुलाएगी सरकार

इससे पहले बदनावर सिचाईं परियोजना में विलंब के सवाल पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का बड़ा बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि पानी का मामला पूरे प्रदेश का है। केन बेतवा समेत कई सिंचाई परियोजना चल रही हैं। पानी को लेकर सर्वदलीय बैठक बुलाई जाएगी, पूरे प्रदेश के लिए काम करेंगे। सभी समस्यों का समाधान होगा। कई बार योजना शुरू होती है, तो लंबी चलती है, सिंचाई परियोजना पर तेजी से काम हुआ है।

ये भी पढ़ें: सामान्य प्रशासन विभाग को नहीं पता MP में कितने सरकारी पद खाली: विधानसभा में सरकार ने कहा- जानकारी जुटाई जा रही

संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण का उठा मामला

वहीं सदन में संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण का मामला भी गूंजा। प्रश्नकाल में मामले को उठाया गया। कांग्रेस विधायक अनुभा मुंजार ने सवाल किया। सदन में मंत्री कृष्णा गौर ने जवाब देते हुए कहा कि 10 साल से अधिक अनुभवी संविदा कर्मियों को नियमित करने की 50 प्रतिशत प्रक्रिया हो चुकी हैं। नियमितीकरण की दिशा में और काम किया जाएगा। संविदाकर्मियों के लिए रिक्त पद के 50 फीसद पद आरक्षित रखे जाने का प्रावधान है। मंत्री ने बताया कि महिला संविदा कर्मचारियों को प्रस्तुति अवकाश की पात्रता नहीं है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m