MP Assembly Monsoon Session: मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का सोमवार आगाज हुआ। भाजपा विधायक गोविंद पटेल ने डीजे साउंड सिस्टम को लेकर ध्यान आकर्षण लगाया गया। लेकिन सदन में मौजूद न होने के कारण ध्यानाकर्षण पर चर्चा नहीं हुई। वहीं बीजेपी विधायक अर्चना चिटनीस ने महाराष्ट्र के पंढरपुर स्थित मध्य प्रदेश सदन के वारकरी के श्रद्धालुओं के लिए भवन की मरम्मत और विकास कार्य पर ध्यानाकर्षण लगाया।
विधायक अर्चना चिटनीस ने कहा कि मध्य प्रदेश से बड़ी संख्या में स्थित स्थल पर लोग जाते हैं। भवन का निर्माण फिर से किया जाए। भगवान विट्ठल के दर्शन करने के लिए जाते हैं। एमपी की प्रॉपर्टी हमारे लोगों के लिए इस्तेमाल में आना चाहिए। श्रद्धालु वहां जाकर दर-दर भटकते हैं। चिटनिस ने कहा कि नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए।
ये भी पढ़ें: MP Assembly Monsoon Session: एमपी विधानसभा में UCC बिल पेश, डॉ मोहन कैबिनेट ने दी थी मंजूरी
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मैंने इस मामले में चिट्ठी लिखी थी, सभी व्यवस्था करेंगे। अगली बार समाज और श्रद्धालुओं के लिए अच्छी व्यवस्था होगी। नोडल अधिकारी नियुक्त करेंगे। प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला को निर्देश देता हूं, आषाढ़ी में मैं भी वहां जाऊंगा।
ये भी पढ़ें: MP Assembly Monsoon Session: मानसून सत्र का आगाज, किसानों के मुद्दे पर विपक्ष का प्रदर्शन, UCC बिल पेश करेगी सरकार
वहीं सदन में सरकार ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) यूसीसी बिल पेश किया। मंत्री गौतम टेटवाल ने पटल पर प्रस्ताव रखा। रविवार 20 जुलाई को डॉ मोहन यादव की कैबिनेट ने इस बिल को मंजूरी दी थी। अब इस बिल पर मानसून सत्र के दूसरे दिन (21 जुलाई) को चर्चा होगी। विधेयक पेश होने के बाद नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि बिल पेश होना बता रहा है कि सरकार उनकी बहुमत उनका है, लेकिन कांग्रेस अपनी बात, अपना पक्ष रखेगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


