नीरज काकोटिया, बालाघाट। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बालाघाट जिले के ग्राम बोन्दारी दौरे के दौरान एक भावुक और अहम वाकया सामने आया। अपने 1 साल के बीमार बच्चे को गोद में लिए सुरक्षा व्यवस्था के कारण मुख्यमंत्री से न मिल पा रही 18 वर्षीय बैगा महिला परमेश्वरी के पास खुद मुख्यमंत्री पहुंचे। मीडिया के ध्यान आकर्षित कराने के बाद सीएम ने भीड़ के बीच पहुंचकर महिला का हाल-चाल जाना और उनकी समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया।

ये भी पढ़ें: बैगा समाज के सर्वांगीण विकास का संकल्प: सीएम डॉ. मोहन यादव ने बालाघाट के 100 गांवों के लिए दी 225 करोड़ की सौगात

भीड़ के बीच पहुंचे CM, सुनी बैगा बहन की पीड़ा

ग्राम बोन्दारी निवासी परमेश्वरी अपने बीमार बच्चे को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने आई थी, लेकिन कड़ी सुरक्षा के कारण उन तक नहीं पहुंच सकी। मुख्यमंत्री जब लौटने लगे, तो मीडिया के पहल करने पर वे रुक गए और सीधे परमेश्वरी के पास पहुंचे। 18 वर्षीय परमेश्वरी ने बताया कि उसके पास रोजगार नहीं है, घर में गाय तो है पर दूध नहीं मिलता और उसे पोषण आहार व बैगा पेंशन का लाभ भी नहीं मिल रहा है। जिसके बाद पेंशन न मिलने की बात सुनते ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को तत्काल परमेश्वरी का बैगा पेंशन प्रकरण तैयार करने के कड़े निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें: बीमारी से जूझ रहे बैगा परिवार के बीच सीएम डॉ मोहन: मृत बच्चों के परिजनों को 2-2 लाख सहायता का ऐलान, बहनों से बंधवाई राखी

‘CM से मिलकर बहुत खुश हूं’ – परमेश्वरी

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद परमेश्वरी ने मीडिया से बातचीत में खुशी जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने उसकी बात ध्यान से सुनी और अधिकारियों को निर्देश दिए। उसने बताया कि उसके बीमार बच्चे का भी आज इलाज करा दिया गया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m