नीरज काकोटिया, बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट में बूढ़ी शराब दुकान के विरोध के बीच विधायक अनुभा मुंजारे मौके पर पहुंचीं। जहां उन्होंने एक शराबी को फटकार लगाई और भाजपा व प्रशासन पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान महिलाओं ने शराबी को फूल-मालाएं पहनाकर अनोखे तरीके से विरोध जताया, जिससे वह शर्मिंदा हो गया।
दरअसल, महिलाएं 13 अप्रैल से लगातार दुकान हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही हैं। बावजूद इसके शासन प्रशासन ने अभी तक इस ओर कोई ध्यान नही दिया है। इससे पहले महिलाएं शराब दुकान पहुंचने वाले शराबियों को फटकार लगा कर भगा रही थी, लेकिन वे नहीं माने।
ये भी पढ़ें: क्रूज, काल और कार्रवाई: क्या घटना के बाद लेंगे सबक ? जानें जबलपुर बरगी डैम हादसे का अब तक का पूरा अपडेट

महिलाओं ने अब एक अनोखा तरीका अपनाया है, वे उन्हें फूल देकर और माला पहनाकर विरोध स्वरुप उनका स्वागत कर रही है, ताकि उन्हें इस बात का एहसास हो कि शराब उनकी सेहत ओर परिवार के लिये कितनी घातक है। इसी बीच महिलाओं का समर्थन करते हुए शराब दुकान के विरोध मे क्षेत्रीय विधायक अनुभा मुंजारे मौके पर पहुंचीं। जहां उन्होंने एक शराबी को फटकार लगाई है। जिसका वीडियो भी सामने आया है।

