संजय पाटीदार, भोपाल। मध्य प्रदेश में युवतियों-महिलाओं से शोषण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। ताजा मामला राजधानी भोपाल से सामने आया है। जहां एक युवती के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई। शादी का झांसा देकर 6 महीनों तक संबंध बनाने का आरोप है। आरोपी फरार बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह पूरा मामला अवधपुरी इलाके का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, 28 वर्षीय युवती की दोस्ती इंस्टाग्राम पर एक युवक से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। फिर यह दोस्ती प्यार में बदल गई। इसी दौरान शादी का झांसा दिया गया और यह कहकर 6 महीने तक साथ में रहे। युवती का आरोप है कि इस बीच कई बार संबंध बनाए।
ये भी पढ़ें: BIG BREAKING : एमपी के सागर में 9 लोगों की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, जहरीली शराब का शक
पीड़िता के मुताबिक, युवक ने कई दिनों से नंबर ब्लॉक कर दिया था। दोनों के बीच कई दिनों तक बातचीत नहीं हुई। इसके बाद युवती थाने पहुंची और पूरे मामले की जानकारी दी। वहीं पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



