शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रभात कंस्ट्रक्शन के मालिक मनोज प्रधान और अनिल जैन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है। 2018 से लंबित प्रकरण में पेशी के लिए कोर्ट नहीं पहुंचे। जिसके बाद दोबारा गिरफ्तारी वारंट जारी करने के आदेश दिए गए। इस मामले में 17 अगस्त को सुनवाई होगी।
भोपाल के बड़े बिल्डर मनोज प्रधान के खिलाफ भोपाल जिला न्यायालय में 3 करोड़ रुपए से अधिक राशि से जुड़े कई प्रकरण विचाराधीन है। साल 2018 के एक मामले में परिवादी की गवाही होने के बाद मामला आरोपी के बयान के लिए तय किया गया था। आरोपी अपने बयान देने अदालत में उपस्थित नहीं हुए। कोर्ट ने मनोज प्रधान और अनिल जैन दोनों को कई अवसर दिए लेकिन वो पेश नहीं हुए।
ये भी पढ़ें: PWD इंजीनियर की मौत का मामला: भाई ने पति, सास-ससुर पर लगाया साजिश का आरोप, पुलिस जांच पर भी उठाए सवाल
27 जून 2026 को मनोज प्रधान और अनिल जैन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे। 27 जुलाई की तारीख निर्धारित की गई थी, लेकिन मनोज प्रधान 27 जुलाई को भी अदालत में उपस्थित नहीं हुए। जिसके बाद अदालत ने दोबारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


