शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक घर में घुसकर बुजुर्ग दंपति से लूट की कोशिश की गई। बताया जा रहा है हि बदमाश दिनदहाड़े दंपति के घर में घुसे थे। यह पूरी साजिश महिला केयर टेकर की थी। बदमाशों ने बुजुर्ग पर हथौड़े से हमला भी किया। वहीं चीखने चिल्लाने की आवाज सुन लोग जमा हुए तो बदमाश बिना लूट के भाग निकले।
यह घटना अवधपुरी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह दिनदहाड़े तीन से चार बदमाश एक बुजुर्ग दंपति के घर के अंदर घुस गए। लूट के इरादे से घुसे बदमाशों ने बुजुर्ग पर हथौड़े से हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग के शरीर से खून बहने लगा, जिसके छीटे घर के बाथरूम और फर्श पर पड़े थे। वहीं वारदात के समय बुजुर्ग दंपति ने चीख पुकार मचाई। जिससे आसपास के लोग एकत्रित हुए।
ये भी पढ़ें: कहां छिपाया था ACP के घर से चोरी हुआ माल? इन दो राज्यों में दबिश देकर पुलिस ने बरामद किए लाखों के जेवर
लोगों को आता देखकर बदमाश लूट किए बिना वहां से भाग निकले। बताया जा रहा है कि इस लूट की साजिश घर की महिला केयर टेकर की थी। जिसे पुलिस ने हिरासत में लिया है। जांच के अनुसार, केयर टेकर का लूट का प्लान था। पूछताछ में महिला ने वारदात को कबूल किया है। फिलहाल अवधपुरी पुलिस ने मामला दर्ज कर अन्य बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


