संजय पाटीदार, भोपाल। राजधानी भोपाल की कोलार रोड पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने ACP के घर हुई हाई-प्रोफाइल नकबजनी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। रिमांड के दौरान पूछताछ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार चारों आरोपियों की निशानदेही पर अब तक करीब 71 लाख रुपये का मशरूका यानि चोरी का सामान बरामद किया है।
ये भी पढ़ें: ड्रम में जलाने की कोशिश, फिर रेत में दफनाया शव: पत्नी ने रची ऐसी खूनी साजिश, जिसे जानकर कांप उठेगी रूह!
पुलिस को गुमराह करते रहे आरोपी, MP से राजस्थान तक छापे
पूछताछ के दौरान शातिर आरोपी लगातार पुलिस को गुमराह कर अलग-अलग जगहों पर माल छिपाने की बात कहते रहे। इसके बाद पुलिस टीम आरोपियों को लेकर राजस्थान, उज्जैन और इंदौर पहुंची। कार्रवाई के दौरान आरोपी देवेंद्र गुर्जर उर्फ देवा के गांव से करीब 20 तोला सोना और 150 ग्राम चांदी जब्द की गई। वहीं आरोपी रोहित पाल की निशानदेही पर उज्जैन के मक्सी रोड बस स्टैंड के पास से 10 तोला सोना और 150 ग्राम चांदी बरामद हुई।
ये भी पढ़ें: गौ तस्करी के आरोप में तालिबानी सजा! 2 युवकों को अर्धनग्न कर ‘नागिन’ धुन पर कराया डांस, बेल्ट-डंडों से पीटने का वीडियो वायरल
400 ग्राम सोना, स्विफ्ट कार और नकदी जब्त
मामले में पुलिस अब तक कुल 400 ग्राम सोना, 500 ग्राम चांदी, 1.76 लाख रुपये नकद, एक स्विफ्ट कार और महंगे मोबाइल फोन जब्त कर चुकी है। पकड़े गए चारों आरोपी आदतन अपराधी हैं। आरोपी रोहित पाल पर 15 और पवन आर्य पर पहले से 39 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस टीम आरोपियों से पूछताछ कर आगे की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


