संजय पाटीदार, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अनोखा विरोध प्रदर्शन किया गया। भगवा पार्टी ने वक्फ बोर्ड की अंत्येष्टि की। शहर में प्रतीकात्मक अर्थी यात्रा निकालकर अंत्येष्टि की। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की गई। वहीं भगवा पार्टी की मांग है कि वक्फ बोर्ड भारत से किसी भी कीमत में समाप्त होना चाहिए। भगवा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि वक्फ बोर्ड की मैय्यत निकाली है, जब यह समाप्त हो जाएगा, हम तेरहवीं भी खिलाएंगे।
वक्फ बोर्ड को लेकर एक बार फिर सियासी बहस तेज हो गई है। राजधानी भोपाल में भगवा पार्टी ने वक्फ बोर्ड के विरोध में प्रदर्शन करते हुए बोर्ड ऑफिस चौराहे से प्रतीकात्मक अर्थी यात्रा निकाली। प्रदर्शन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वक्फ बोर्ड की प्रतीकात्मक अंत्येष्टि की गई। हाल के महीनों में वक्फ बोर्ड और उसकी संपत्तियों को लेकर देशभर में कई विवाद और विरोध प्रदर्शन सामने आए हैं। भगवा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बोर्ड ऑफिस चौराहे पर एकत्र होकर वक्फ बोर्ड के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
ये भी पढ़ें: महाकाल मंदिर में 1100 किलो फलों का भव्य उत्सव: गुरु बृहस्पतेश्वर को 31 प्रकार के फलों का महाभोग, महाआरती के बाद बांटा गया प्रसाद
वोट की राजनीति की जरूरत नहीं
भगवा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकांत शुक्ला ने कहा कि सरकारें सो रही हैं। जनता भयभीत है और हम चाहते हैं कि यह वक्फ बोर्ड भारत से किसी भी कीमत में समाप्त हो। इसे लेकर बात की गई है, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। शिवकांत शुक्ला ने आगे कहा कि कोई भी पार्टी इस पर एक्शन नहीं लेगी, क्यों कि वह वोट की राजनीति करती है। हमें वोट की राजनीति करने की आवश्यकता नहीं है। हम सनातनी है, सनातन के लिए काम करेंगे।
समाप्त होने पर खिलाएंगे तेरहवीं
उन्होंने यह भी कहा कि हम जब तक जिंदा रहेंगे, धरती पर रहेंगे, भारत माता रहेगी, हमारी पार्टी रहेगी और जब तक वक्फ बोर्ड समाप्त नहीं होगा, तब तक प्रदर्शन किया जाएगा। वक्फ बोर्ड की मैय्यत निकाली है, जब यह समाप्त हो जाएगा, हम तेरहवीं भी खिलाएंगे।

