शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल के टीटी नगर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जवाहर चौक स्थित हनुमान मंदिर के पीछे रहने वाले 11वीं कक्षा के एक नाबालिग छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। स्कूल से लौटने के बाद छात्र ने घर में यह खौफनाक कदम उठाया। घटना के बाद से ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें: जाली कागजात और 2.83 लाख की सैलरी; फर्जी दस्तावेजों के दम पर CEO बना ठग, 12 महीने बाद खुला राज!

3 हजार रुपए लेकर घर से निकला था छात्र, वजह बनी रहस्य

बताया जा रहा है कि सुसाइड करने से पहले छात्र घर से 3,000 रुपए लेकर बाहर निकला था। वह पैसे कहां और क्यों लेकर गया था, इसे लेकर संशय बना हुआ है।

छात्र ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।

ये भी पढ़ें: बालाघाट में टीकाकरण की लापरवाही ने ली 24 मासूमों की जान, 2 अफसरों पर गिरी गाज, ICMR रिपोर्ट के बाद पद से हटाए गए

कार्रवाई में जुटी पुलिस

टीटी नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने और परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m