नीरज काकोटिया, बालाघाट। Balaghat 24 Children Died: मध्य प्रदेश के बालाघाट में 24 मासूमों की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। बच्चों की मौत मीजल्स और मलेरिया की वजह से हुई है। घटना के बाद सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 अफसरों पर गाज गिराई है।
शासन ने जिला टीकाकरण अधिकारी परेल उपलव को हटाकर उनकी जगह पारितोष शुक्ला को टीकाकरण अधिकारी बनाया गया है। वहीं मलेरिया अधिकारी मनीषा जुनेजा को उनके पद से हटा दिया है। ब्रजेश कुमार पटेल को बालाघाट का नया मलेरिया अधिकारी नियुक्त किया गया है।
परेश उपलव जिला टीकाकरण अधिकारी के पद पर लंबे समय से पदस्थ थे। वह सीएमएचओ के पद पर भी पदस्थ हैं। बता दें कि 21 अगस्त को जनजाति मंत्री कुंवर विजय शाह ने बालाघाट का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने जांच किया और आईसीएमआर रिपोर्ट में मिजल्स की पुष्टि होने बाद यह एक्शन लिया गया है। जिले के बैगा बहुल क्षेत्रों में टीकाकरण में लापरवाही के चलते एक्शन लिया गया है।

बता दें कि मीजल्स और मलेरिया के चलते बालाघाट में 24 बच्चो की मौत हो चुकी है। हालांकि, सरकारी आंकड़े अब भी 8 मासूम बच्चों की मौत ही बता रहे हैं।
बता दें कि इन गावों मे मिजल्स संक्रमण और मलेरिया जैसी फैली बीमारी से 24 से अधिक बच्चों की मौत होने और 600 से ज्यादा बच्चों और बड़ों के बीमार होने के बाद अब शासन-प्रशासन सक्रियता से काम कर रहा है, जिसके चलते स्थिति अब कंट्रोल मे है। इसी बीच प्रदेश सरकार के जनजाति मंत्री कुंवर विजय शाह बालाघाट के कुंडेकसा पहुंचे।
उन्होंने ग्रामीणों को बेहतर उपचार सुविधा देने का आश्वासन दिया है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग से संबंधी सुविधाओं को लेकर उन्होंने जिला स्वास्थ्य अधिकारी को नसों की कमी होने पर फटकार लगाई और गांव में दवा का छिड़काव करने के लिए भी कहा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

