संजय पाटीदार, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की फेथ क्रिकेट अकादमी के संचालक को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उन्होंने पूर्व डीजीपी को फर्जी दस्तावेज तैयार कर पार्टनरशिप फर्म से बाहर कर दिया था। गिरफ्तारी चार साल पुराने धोखाधड़ी के मामले में हुई है। यह कार्रवाई हबीबगंज थाना पुलिस ने गुरुवार रात की है।

जानकारी के मुताबिक, रिटायर्ड डीजीपी एच.एम. जोशी अरेरा कॉलोनी में रहते हैं। उनकी रातीबड़ इलाके के ग्राम सेमरी में जमीन है। इसी जमीन पर क्रिकेट अकादमी बनाने के लिए वर्ष 2017 में भोपाल की फेथ क्रिकेट अकादमी के संचालक राघवेंद्र सिंह तोमर और एच.एम. जोशी के बीच साझेदारी हुई थी। दोनों ने मिलकर मैसर्स फेथ क्रिकेट क्लब नाम से पार्टनरशिप फर्म बनाई थी।

ये भी पढ़ें: Rajya Sabha Chunav 2026: एमपी की तीन राज्यसभा सीटों पर 18 जून को वोटिंग, कौन मारेगा बाजी ? बीजेपी-कांग्रेस में इन नामों की चर्चा

आरोप है कि करीब दो साल बाद राघवेंद्र सिंह तोमर ने जोशी को फर्म से हटाने के लिए फर्जी एग्रीमेंट तैयार कराया। दस्तावेजों में हरिवल्लभ मोहनलाल जोशी के नकली हस्ताक्षर किए गए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी। हबीबगंज थाना प्रभारी संजीव चौकसे अभी इस मामले पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m