शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अतिथि शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया। अतिथि शिक्षकों ने डीपीआई का घेराव कर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। डीपीआई के बाहर दंडवत हुए और री ज्वाइनिंग के लिए 90 फीसदी अटेंडेंस की बाध्यता समाप्त करने समेत कई मांगें की।

राजधानी में मंगलवार को अतिथि शिक्षकों ने डीपीआई का घेराव किया। उन्होंने दंडवत होते हुए नारेबाजी की और आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने री जॉइनिंग के लिए 90 फ़ीसदी अटेंडेंस की बाध्यता समाप्त करने की मांग की है। साथ ही वर्तमान में होल्ड किए गए समस्त अतिथि शिक्षक पदों को तत्काल प्रभाव से ओपन करने, जिन पदों पर स्थानांतरण, पदोन्नति अथवा नियमित भर्ती से कोई शिक्षक पदस्थ नहीं किया गया, रिक्त पदों पर पात्र अतिथि शिक्षकों को कार्य करने का मौका देने की भी मांग की है।

ये भी पढ़ें: एक पास… और खुल गया बड़ा खेल! गर्भगृह दर्शन के पास का खुला राज, जांच में सामने आया ‘ChatGPT’ कनेक्शन

अतिथि शिक्षकों को सेवा अवधि के दौरान आकस्मिक अवकाश, अर्जित अवकाश, मातृत्व अवकाश सहित आवश्यक सुविधाएं नियमानुसार दी जाए। प्रत्येक शैक्षणिक सत्र में न्यूनतम 50 कार्य दिवस पूर्ण करने वाले अतिथि शिक्षकों को प्रति सत्र 10 अनुभव अंक प्रदान किए जाएं तथा वर्ग-1, वर्ग-2 एवं वर्ग-3 के लिए अधिकतम 100 अनुभव अंक निर्धारित किए जाएं। वर्तमान स्कोर कार्ड में घटाए गए अनुभव अंकों का पुनः युक्तिसंगत निर्धारण करने की भी मांग की है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m