शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक गैंगस्टर दूल्हे को मंडप से गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि पुजारी का अपहरण कर 8 लाख रुपये की डिमांड की थी। आरोपी ‘इल्लीगल’ नाम से बदमाशों की गैंग चलाता था। पुलिस ने इल्लीगल गैंग के सरगना समेत 4 आरोपियों को धर दबोचा है। यह पूरा मामला कोहेफिजा थाना क्षेत्र का है।
भोपाल की कोहेफिजा पुलिस गैंगस्टर आकाश उर्फ भूरा हड्डी को मंडप से उठाकल अपने साथ ले गई। यह कार्रवाई हनीट्रैप मामले को लेकर की गई है। बताया जा रहा है कि आकाश उर्फ भूरा हड्डी ने पुजारी को लड़की के जरिए जाल में फंसाया। युवती को पुजारी के घर भेजा, जो मकान में घुसते ही चिल्लाने लगी। इतने में गिरोह के अन्य लड़के भी घर के अंदर घुस गए और पुजारी पर रेप की कोशिश का आरोप लगाया।
ये भी पढ़ें: ‘मेरी पत्नी को नहीं छोड़ना’, बार-बार मायके जाती थी महिला, पति ने किया सुसाइड, मौत से पहले बनाया Video
मारपीट, वीडियो बनाया और वायरल करने की धमकी
इतना ही नहीं पुजारी के साथ मारपीट की। आरोपियों ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया और वायरल करने की धमकी भी दी। इसके बाद आरोपियों ने पुजारी को छोड़ने के बदले पैसों की डिमांड की। पुजारी से 8 लाख रुपये मांगे। पुजारी के भाई ने तुरंत 50 हजार रुपये ऑनलाइन के जरिए ट्रांसफर किये।
ये भी पढ़ें: महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने फरमान खान से रचाई शादी, पिता के खिलाफ जाकर मंदिर में किया विवाह, केरल में फिल्म शूटिंग के दौरान हुआ था प्यार
शादी के लिए रचा था खेल
मुख्य आरोपी आकाश “इल्लीगल” नाम की गिरोह चलाता है। जिसमें लगभग 15 से ज्यादा युवक और एक युवती शामिल है। इल्लीगल गैंग के सदस्यों की गर्दन पर बने टैटू में ‘इल्लीगल’ लिखा होता है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी आकाश की शादी 12 मार्च को होनी थी। जिसके लिए उसे खर्च के लिए पैसों की जरूरत थी। इसी वजह से उसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस पूरे खेल का रचा था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

