शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक आईपीएस (IPS) अधिकारी की बेटी ने सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि घर पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतिका 12वीं की छात्रा थी। फिलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
यह पूरा मामला हबीबगंज थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, IPS संजीव कंचन की नाबालिग बेटी ने आत्महत्या कर ली। राजधानी भोपाल के पॉश इलाके चार इमली में घर पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतिका 12वीं क्लास की छात्रा बताई जा रही है। वह अपने परिवार के साथ ही रहती थी। सुसाइड की घटना के बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही हबीबगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।
ये भी पढे़ं: MP Police Bharti 2026: प्रधान आरक्षक और ASI ‘कंप्यूटर’ की शारीरिक दक्षता परीक्षा 7 से 9 जून तक, आधार e-KYC जरूरी
पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतिका के मोबाइल फोन और उसके संपर्कों की जांच कर रही है। परिजनों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही इस पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा। आपको बता दे कि आईपीएस संजीव कंचन पीएचक्यू में एआईजी के पद पर पदस्थ है।

