शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक आईपीएस (IPS) अधिकारी की नाबालिग बेटी ने सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि घर पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतिका गोद ली हुई बेटी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घर से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

यह पूरा मामला हबीबगंज थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, IPS संजीव कंचन की नाबालिग बेटी ने आत्महत्या कर ली। राजधानी भोपाल के पॉश इलाके चार इमली में घर पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतिका 12वीं क्लास की छात्रा बताई जा रही है। वह अपने परिवार के साथ ही रहती थी। बताया जा रहा है कि आईपीएस ने सरकारी प्रक्रिया के जरिए उसे डेढ़ साल की उम्र में गोद लिया था। नाबालिग बेटी को करीब 10 साल की उम्र में पता चला था कि वह गोद ली हुई।

ये भी पढे़ं: MP Police Bharti 2026: प्रधान आरक्षक और ASI ‘कंप्यूटर’ की शारीरिक दक्षता परीक्षा 7 से 9 जून तक, आधार e-KYC जरूरी

सुसाइड नोट में कही ये बात

सुसाइड की घटना के बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही हबीबगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। वहीं मौके से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें मृतिका ने लिखा- ‘पापा-मम्मी लव यू मैं एक अच्छी बच्ची नहीं बन पाई’। फिलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात है।

पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने बताया कि गोद ली हुई बच्ची थी। पोस्टमार्टम हो गया है। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। सुसाइड नोट मिला है, लेकिन उसमें कोई खास बात नहीं है। बच्ची ने पैरेंट्स को लव यू कहा है, एक अच्छी बच्ची नहीं पाई। आपको बता दे कि आईपीएस संजीव कंचन पीएचक्यू में एआईजी के पद पर पदस्थ है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही इस पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m