शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक रिटायर्ड आईएएस अधिकारी की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि आरोपी ने घर के अंदर वारदात को अंजाम दिया है। शुरुआती जांच में घर पर काम करने वाले पर शक है। दो दिन पहले घर पर एक नौकर को रखा था, जो अभी गायब है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि हत्या को लेकर जांच पड़ताल जारी है।
यह पूरा मामला रातीबड़ थाना क्षेत्र का है। जहां सूरजनगर में रहने वाले रिटायर्ड आईएएस अफसर राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वे अपनी पत्नी के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले घर पर एक नौकर रखा था, जो फिलहाल गायब है। ऐसे में शुरुआती जांच में नौकर पर शक है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि हत्या को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


