राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्य प्रदेश के छात्रों के लिए एक जरूरी खबर हैं। अब बीटेक, एमटेक, एमबीए, एमसीए, बीबीए, बीसीए समेत तकनीकी पाठ्यक्रमों में एडमिशन कैंसिल कराने पर रिफंड नहीं मिलेगा। प्रवेश निरस्त कराने पर फीस वापस नहीं दी जाएगी।
दरअसल, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) के शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार, फीस वापसी की अंतिम तिथि 20 जुलाई थी, जबकि प्रदेश में इन कोर्सों की प्रवेश प्रक्रिया अभी भी जारी है और 14 अगस्त तक प्रवेश होंगे। ऐसे में अगर कोई छात्र काउंसलिंग के अगले चरण में बेहतर कॉलेज या ब्रांच मिलने पर पहले लिया गया प्रवेश छोड़ना चाहता है, तो उसे फीस वापस नहीं मिलेगी।
ये भी पढ़ें: छात्राओं के पैसों का प्राचार्य ने किया बंदरबांट…! जांच में खुली सच्चाई, फिर भी खामोश अफसरशाही? आमरण अनशन पर बैठे युवा
एक कॉलेज में फीस जमा करने के बाद काउंसलिंग में दूसरे कॉलेज में प्रवेश लेने पर रिफंड नहीं मिलेगा। आपको बता दें कि कॉलेजों की आपत्ति के बाद तकनीकी शिक्षा संचालनालय ने एआईसीटीई को पत्र लिखकर छात्रहित में निर्णय लेने और फीस रिफंड के नियमों पर मार्गदर्शन मांगा है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


